Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को ही क्यों रिलीज होती हैं फिल्में? इस हिन्दी फिल्म से शुरू हुआ था ये सिलसिला

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Mon, 11 Jul 2022 04:09 PM (IST)

    Why do movies release on Friday हम लोगों ने जब से होश संभाला है ज्यादातर फिल्मों को शुक्रवार को ही रिलीज होते देखा है। पर अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ ...और पढ़ें

    Hero Image
    mughal e azam first film release on friday

    नई दिल्ली, जेएनएन। Why do movies release on Friday: हर हफ्ते के शुक्रवार को फैंस को नई फिल्म का इंतजार रहता है। सिनेमाघरों की टिकट खिड़कियां शुक्रवार सुबह से ही गुलजार हो जाती हैं। हफ्ते भर बॉस की फटकार, बीवी/गर्लफ्रेंड की चिकचिक और जीवन की आपाधापी से तंग आया इंसान पर्दे पर हीरो को एक्शन करते देख थोड़ा सुकून तलाश ही लेता है। पर क्या आपने कभी सोचा कि आखिर ज्यादातर फिल्में शुक्रवार को ही क्यों रिलीज होती हैं?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को ही क्यों रिलीज होती है फिल्म?

    शुक्रवार को फिल्म रिलीज के पीछे हमें कुछ दिलचस्प तथ्य मिले हैं। जिसमें से पहला ये है कि, ये पूरा ट्रेंड हॉलीवुड से आया है। सबसे पहले 15 दिसंबर 1939 को हॉलीवुड फिल्म 'गॉन विद द विंड' को शुक्रवार को रिलीज किया गया था। भारत में 1960 से पहले फिल्म रिलीज करने का कोई खास दिन नहीं था। साल 1947 में 24 मार्च को फिल्म नील कमल रिलीज हुई थी, इस दिन सोमवार था।

    मुगल-ए-आजम थी पहली फिल्म

    मुगल-ए-आजम पहली फिल्म थी जिसे शुक्रवार 5 अगस्त को 1960 को शुक्रवार के दिन रिलीज किया गया था। ये फिल्म बहुत बड़ी कामयाब फिल्म बनी, भारतीय सिनेमा में मील की पत्थर साबित हुई। इसके बाद भारत में भी हॉलीवुड को कॉपी करने का सिलसिला शुरू हुआ और फिल्में शुक्रवार को रिलीज की जाने लगीं।

    फैक्ट्रियों में मिलती थी आधे दिन की छुट्टी

    इसके पीछे एक कारण और भी था वो ये कि मुंबई में छोटे उद्योग के कर्मचारियों को शुक्रवार को आधे दिन की छुट्टी दी जाती थी। इन सभी को सिनेमाघरों त खींचने के लिए शुक्रवार को ही फिल्में रिलीज करने का चलन तेजी से शुरू हुआ। जिसे आज तक फॉलो किया जा रहा है। हालांकि फिल्म रिलीज के लिए कुछ लोग वीकेंड के अलावा कोई फेस्टिवल देखकर भी रिलीज कर देते हैं, जैसे इस साल केजीएफ चैप्टर 2 गुरुवार को रिलीज हुई थी। 

    शुक्रवार का दिन होता है शुभ!

    कोरा में दिए गए जवाबों पर गौर करें तो इसमें एक फिल्मों के शुक्रवार रिलीज की एक वजह ये भी है कि शुक्रवार को देवी लक्ष्मी का दिन माना जाता है, कुछ लोगों का ऐसा भी मानना है कि इस दिन फिल्म रिलीज करने से उसके सफल होने की संभावना ज्यादा होगी। कुछ फिल्म मेकर्स शुक्रवार ही अपनी फिल्म का मुहूर्त भी करते हैं और इसलिए इसे शुभ शुक्रवार भी कहा जाता है।

    वीकेंड का मिलता है फायदा

    शुक्रवार रिलीज का इसका एक व्यावसायिक पहलू भी है। रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं को मल्टीप्लेक्स मालिकों को जो स्क्रीनिंग शुल्क देना होता है, वह शुक्रवार के अलावा अन्य दिनों के लिए अधिक होता है। एक आम धारणा ये भी है कि शनिवार और रविवार को दफ्तर, स्कूल, कॉलेज में छुट्टी होती है। तो 18 से 50 तक के आयु वर्ग को लुभाने के लिए शुक्रवार को फिल्म रिलीज करना बेस्ट होता है। तो अब आपको पता चला कि फिल्म रिलीज के लिए शुक्रवार का दिन ही क्यों चुना जाता है।