विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन थे वेद राही? 39 साल पहले Doordarshan के लिए बनाया था 'कश्मीरी' शो, 25 फिल्मों में भी दिया था योगदान

Published: Tue, 03 Nov 2026 03:04 PM (IST)

मशहूर फिल्ममेकर और लेखक वेद राही का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने दूरदर्शन के कल्ट कश्मीरी शो गुल गुलशन गुलफाम का निर्माण किया था

मशहूर फिल्ममेकर और लेख वेद राही का देहांत (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

मशहूर फिल्ममेकर और लेख वेद राही का देहांत (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

HighLights

  1. 93 साल की उम्र में वेद राही का निधन

  2. दूरदर्शन के 3 कल्ट शो का किया था निर्माण

  3. इन फिल्मों के लिए जाने जाते थे वेद राही

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 39 साल पहले टीवी चैनल दूरदर्शन पर सिर्फ रामायण और महाभारत जैसे शोज ही प्रसारित नहीं हुए थे, बल्कि टीवी पर पहली बार दर्शकों की कश्मीर की अनोखी झलक धारावाहिक गुल गुलशन गुलफाम (Gul Gulshan Gulfam) के जरिए देखने को मिली थी। इस शो को बनाने वाले निर्देशक का नाम वेद राही थी, जिनका 93 साल की उम्र में निधन हो गया। 

वेद राही (Ved Rahi) सिर्फ फिल्ममेकिंग ही नहीं बल्कि साहित्य की दुनिया के महारथियों में भी शुमार थे। आइए जानते वेद के बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं। 

कौन थे वेद राही?

वेद राही का जन्म 22 मई 1933 को जम्मू में हुआ था। वह जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी लाला मुल्क राज सराफ के बेटे थे। डायरेक्शन से पहले उन्होंने बतौर साहित्यकार, उपन्यासकार, स्क्रीप्ट राइटर के तौर पर अपनी पहचान बनाई थी।

 

यह भी पढ़ें- BP Singh Death: C.I.D के डायरेक्टर बी.पी. सिंह का निधन, 77 की उम्र में ACP प्रद्युमन के 'बॉस' ने कहा अलविदा

VED RAHI (2)

राही की खास बात ये थी कि वह हिंदी भाषा के साथ-साथ डोगरी भाषा में अपनी रचनाओं को लिखते थे। इसी वजह से उन्होंने डोगरी भाषा को भारतीय साहित्य के पटल पर स्थापित करने में मुख्य भूमिका निभाई।

VED RAHI

इसके लिए वेद राही को साल 1983 में देश के सर्वोच्च सम्मान में से एक साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जो उन्हें अपने लोकप्रिय उपन्सा आले के लिए मिला था, जिसे डोगरी भाषा में लिखा गया था। आपको बता दें कि ये वेद राही ही थे, जिनकी वजह से डोगरी को संविधान की अनुसूची में शामिल किया गया था।

गुल गुलशन गुलफाम से लेकर मीराबाई तक..

बतौर निर्देशक वेद राही ने दूरदर्शन के तीन कल्ट शोज को बतौर निर्देशक बनाया था। जिनमें गुल गुलशन गुलफाम, मीराबाई और महाराजा गुलाब सिंह का निर्देशन किया था। इसके अलावा कई ऐसे धारावाहिक रहे, जिनकी पटकथा को राही ने अपनी कलम से लिखा था।

VED RAHI (1)

इसके अलावा वेद राही ने सिनेमा जगत 25 फिल्मों की कहानी को भी लिखा, जिनमें- दरार, प्रेम पर्वत, मोम की गुड़िया और चरस जैसी कई शानदार फिल्मों के नाम शामिल हैं। बता दें कि वेद का गुल गुलशन गुलफाम शो सबसे अधिक लोकप्रिय हुआ था।

93 साल की उम्र में निधन

बीते 1 नवंबर को वेद राही का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने महाराष्ट्र के ठाणे स्थित अपने निज आवाज पर 93 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। हालांकि, अभी वेद की मौत की वजह सामने नहीं आई है। साहित्य अकादमी पुरस्कार ने वेद राही के अहम योगदान के लिए सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

यह भी पढ़ें- Anuj Thakur Died: 33 साल की उम्र में टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का हुआ निधन, नींद में दौरा पड़ने से गई जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।