विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन हैं सैयद अब्दुल रहीम, 'मैदान' में Ajay Devgn ने निभाया इंडियन फुटबाल के जादूगर का रोल?

Published: Thu, 07 Mar 2024 03:21 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2024 04:12 PM (IST)

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म का नाम मैदान (Maidaan) है। इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज होने वाला है। इस ...और पढ़ें

इनसे प्रेरित मैदान की कहानी (Photo Credit-Jagran)
इनसे प्रेरित मैदान की कहानी (Photo Credit-Jagran)

HighLights

  1. मैदान का ट्रेलर हुआ रिलीज
  2. सैयद अब्दुल रहीम के जीवन से प्रेरित है मैदान
  3. अजय देवगन निभा रहे हैं कि इनका किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में स्पोर्ट्स ड्रामा पर कई मूवीज बन चुकी हैं। इस कड़ी में अगला नाम अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म मैदान (Maidaan) का नाम शामिल हो रहा है। इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज होने जा रहा है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। ऐसे में हर कोई ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर मैदान किसकी असली कहानी है।

ऐसे में आपको बताने जा रहे हैं कि अजय देवगन की मैदान किस से प्रेरित है और आधुनिक भारतीय फुटबॉल के आर्किटेक्ट कहे जाने वाले सैयद अब्दुल रहीम (Syed Abdul Rahim) कौन है।

जानिए कौन हैं सैयद अब्दुल रहीम

हमारे देश में आज के दौर में क्रिकेट का क्रेज काफी अधिक है। लेकिन आजादी के बाद भारत में हॉकी और फुटबॉल के खेलों को लेकर भी लोगों में काफी रुचि थी। जहां हॉकी में एक तरफ मेजर ध्यान चंद थे तो दूसरी ओर फुटबॉल की दुनिया में सैयद अब्दुल रहीम का जादू चलता था।

भारतीय फुटबॉल टीम के शानदार खिलाड़ी के तौर पर उन्हें जाना जाता है। 17 अगस्त 1909 को सैयद अब्दुल रहीम का जन्म हैदराबाद में हुआ था और उन्होंने अपने खेल के हुनर से भारत का नाम रोशन किया। खिलाड़ी के बाद उन्होंने बतौर कोच इंडियन फुटबॉल टीम के कोच की कमाल संभाली।

1951 से लेकर 1963 तक यानी जीवन की अंतिम सांस तक वह भारतीय फुटबॉल की सेवा में कार्यरत रहे। इनके दौर में कई एशियाई गेम्स में इंडियन फुटबॉल टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय तिरंग लहराया।

भारत के लोगों फुटबॉल का स्तर बढ़ान का श्रेय उनकी ही जाता है। साथ ही सैयद अब्दुल रहीम जब तक भारतीय फुटबॉल टीम के कोच रहे, तब तक उसे इंडियन फुटबॉल का गोल्डन एरा माना जाता है।

अजय निभाएंगे किरदार

कई सालों से फिल्म मैदान का नाम चर्चा में है। इस फिल्म के लिए अजय देवगन ने काफी मेहनत की है। लंबे वक्त से ये मूवी रिलीज के लिए इंतजार कर रही थी, ऐसे में अब आने वाली ईद पर मैदान रिलीज होगी। माना जा रहा है कि अजय इस मूवी में सैयद अब्दुल रहीम का ही किरदार अदा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Maidaan Release: अजय देवगन की 'मैदान' को मिली नई रिलीज डेट, अब इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज