विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन थीं शिव भजन गाने वालीं रतन बाई? 17 फिल्मों में दिखाई अदाकारी, 30's की हीरोइन थीं काजोल की परनानी

Published: Thu, 06 Aug 2026 02:28 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल (Kajol) की परनानी का कभी सिनेमा में सिक्का चलता था। उन्होंने गायिकी और अभिनय दोनों में नाम कमाया। 

गायिकी-अभिनय में अव्वल थीं काजोल की परनानी। फोटो क्रेडिट- एक्स

गायिकी-अभिनय में अव्वल थीं काजोल की परनानी। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जिस दौर में लड़कियों को अभिनय की दुनिया में आने की खास आजादी नहीं थी, उस दौर में एक अदाकारा ने चंद फिल्मों में ही अपने अभिनय से सिनेमा में नाम कमा लिया था। न केवल अभिनय, बल्कि गायिकी में भी उनका कोई जवाब नहीं था।

यह अदाकारा और गायिका थीं पतन बाई (Rattan Bai)। आज के दौर में भले ही यह नाम कम लोग जानते होंगे, लेकिन 30 के दशक में उनका सिक्का चलता था। छोटे से एक्टिंग करियर में भी उन्होंने सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी थी। 

सिनेमा में दिखाई बहादुरी

जतन बाई ने तब सिनेमा में काम करना उस वक्त शुरू किया था, जब अभिनय को अच्छा पेशा नहीं माना जाता था, खासकर लड़कियों के लिए। पर वह आईं और नाम कमाया। उन्होंने 1933 में आई फिल्म 'यहूदी की लड़की' से अपना करियर शुरू किया था। फिल्म में उन्होंने हेना की भूमिका निभाई थी।

Kajol Mother

Rattan Bai with daughter Shobhna Samarth- X

इसके बाद वह 'राजरानी मीरा', 'भिखारन', 'भारत की बेटी' और 'हिंद महिला' समेत कई मूवीज में काम किया। करीब 12 साल के करियर में उन्होंने सिर्फ 17 फिल्में ही कीं।

भजन क्वीन थीं काजोल की परनानी

अभिनय के अलावा रतन बाई गायिकी में भी बेहतरीन थीं। उन्हें भजन गानों के लिए याद किया जाता है। वह न केवल गाने लिखती थीं, बल्कि उसकी धुन भी बनातीं और गाती भी थीं। विकिपीडिया की मानें तो कभी वह अपने दोस्तों को भजन गीत लिखकर भेजा करती थीं, ताकि वह शिवरात्रि के मौके पर उनके साथ भजन गा सकें।

Rattan Bai

साल 1936 में आई फिल्म 'भारत की बेटी' में भजन 'तेरे पूजन को भगवान, बना मंदिर आलीशान' रतन बाई का ही गाना था। उन्होंने इस गाने के बोल भी लिखे थे और अपनी आवाज भी दी थी। आज भी यह भजन कल्ट क्लासिक में गिना जाता है।

परनानी के नक्शेकदम पर चलीं काजोल

रतन बाई ने जिस विरासत को खड़ा किया था, उसे आगे बढ़ाने का काम उनकी बेटी शोभना समर्थ (Shobhna Samarth) ने किया। उन्होंने भी सिनेमा में खूब नाम कमाया। इसके बाद नूतन, तनुजा और फिर काजोल, तनिषा मुखर्जी ने अभिनय की दुनिया में पैसा-शोहरत कमाया। मालूम हो कि, रतन बाई, काजोल की परनानी थीं।

यह भी पढ़ें- 3 दिन तक सड़ती रही लाश... दर्दनाक मौत.. 2 शादी, 1 अफेयर के बाद रहीं अकेली, 50's की एक्ट्रेस नलिनी जयवंत की कहानी

यह भी पढ़ें- अमिताभ-ऋषि की वो हीरोइन, अब साउथ में ला रही है 'सुनामी', 63 साल की उम्र में बॉक्स ऑफिस पर कर रहीं राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।