पैरेंट्स डे पर Kajol हुईं इमोशनल, बोलीं- 'पता नहीं चलता कितनी कुर्बानियां की हैं'
Parents Day 2026: रविवार को पैरेंट्स डे के मौके पर काजोल (Kajol) ने अपने माता-पिता के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

पैरेंट्स डे पर काजोल का पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
काजोल ने पैरेंट्स डे पर भावुक पोस्ट शेयर किया
माता-पिता के साथ थ्रोबैक तस्वीरें साझा कीं
मां बनने के बाद माता-पिता के प्यार का एहसास हुआ
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) दो बच्चों की मां हैं। वह काम के साथ मां होने की जिम्मेदारियां भी निभा रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट के जरिए जाहिर किया कि उन्हें तब तक अपने माता-पिता की जिम्मेदारियों का एहसास नहीं हुआ, जब तक वह खुद मां नहीं बनीं।
आज पैरेंट्स डे है और इस खास मौके पर काजोल ने अपने माता-पिता के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने माता-पिता के साथ थ्रोबैक फोटोज शेयर की और गहरी बात लिखते हुए माता-पिता के प्यार और कुर्बानियों को बयां किया है।
पैरेंट्स डे पर बोलीं काजोल
पहली ब्लैक एंड फोटो में काजोल और उनकी बहन तनिष्का अपने माता-पिता के साथ दिख रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो अजय देवगन (Ajay Devgn) के माता-पिता की है। फोटोज को शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा, "अब हम सभी माता-पिता बन चुके हैं और माता-पिता होने की जो बड़ी जिम्मेदारी होती है, उसे तब तक सच में नहीं समझा जा सकता जब तक आप खुद उस स्थिति से न गुजरें।"
View this post on Instagram
कुर्बानियों का हुआ एहसास
काजोल ने आगे लिखा, "जब तक आप खुद माता-पिता नहीं बनते, तब तक आपको यह भी पता नहीं चलता कि आपके माता-पिता आपसे कितना प्यार करते हैं और उन्होंने आपके लिए कितनी कुर्बानियां दी हैं। इसलिए यह पोस्ट उन सभी माता-पिता के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए है जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया। मुझे बहुत प्यार मिला है और इसलिए मैं बहुत भाग्यशाली महसूस करती हूं।"
काजोल का वर्क फ्रंट
काजोल को आखिरी बार सरजमीं फिल्म और द ट्रायल सीजन 2 में देखा गया था। जल्द ही वह मोस्ट अवेटेड फिल्म महारागिनी में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग को लेकर काम चल रहा है। अभी तक इसकी रिलीज डेट से पर्दा नहीं हटा है।
