कौन हैं Khel Khel Mein की 'नैना', हॉटनेस में दिशा पाटनी को टक्कर देती हैं Pragya Jaiswal
स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में कई फिल्मों ने एक साथ दस्तक दी। इसमें श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 जॉन की वेदा और अक्षय कुमार की खेल खेल में भी शामिल रही। अक्षय-तापसी की फिल्म को लोगों ने मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके साथ ही इस फिल्म में नजर आईं प्रज्ञा जायसवाल ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, एमी विर्क स्टारर फिल्म 'खेल खेल में' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इन स्टार्स के अलावा वाणी कपूर, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल, फरदीन खान भी लीड रोल में दिखाई दिए हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है।
तापसी और वाणी के अलावा फिल्म 'खेल खेल में' में प्रज्ञा जायसवाल ने भी नैना का किरदार निभा कर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। ऐसे में अब फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर ये प्रज्ञा जायसवाल है कौन। चलिए जानते हैं उनके बारे में।
यह भी पढ़ें: Khel Khel Mein Box Office: 'हो गया खेल या बन गई रेल', Akshay Kumar की फिल्म को मिली कितनी बड़ी ओपनिंग
साउथ की एक्ट्रेस हैं प्रज्ञा
एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल साउथ का एक जाना-माना नाम है। उन्होंने तेलुगु की कई फिल्मों में काम कर फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है। एक्ट्रेस ने साल 2014 में तमिल फिल्म 'विराट्टू' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने नन्दमुरी बालकृष्ण के साथ 'अखंड', वरुण तेज के साथ 'कांचे' और 'जय जानकी नायक', 'गुट्रोडु', 'नक्षत्रंम' समेत कई फिल्मों में बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम किया है।
.jpg)
Photo Credit: Pragya Jaiswal/instagram
वहीं, उन्होंने हिंदी फिल्म 'टीटू एमबीए' में भी काम किया, जिसमें उनके साथ निशांत दाहिया लीड रोल में दिखाई दिए थे। हालांकि, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब वह 'खेल खेल में' नजर आई हैं, ऐसे में देखना होगा कि लोग उन्हें इस फिल्म में कितना पसंद करते हैं।

Photo Credit: Pragya Jaiswal/instagram
बेहद खूबसूरत हैं प्रज्ञा जायसवाल
36 साल की प्रज्ञा जायसवाल रियल लाइफ में भी बहुत खूबसूरत हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वहां अपनी हॉट फोटोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस की इन फोटोज में देखा जा सकता है कि वह अपने किलर लुक से फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराने का काम कर रही हैं।

Photo Credit: Pragya Jaiswal/instagram
ऐसे में यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि प्रज्ञा हॉटनेस के मामले में दिशा पाटनी हो या कोई अन्य टाउन एक्ट्रेसेज किसी से कम नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर देखा जा सकता है कि बिकिनी में हो या एथनिक लुक में एक्ट्रेस की तमाम फोटोज इंटरनेट पर तबाही मचाने के लिए काफी हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।