कौन हैं Gazab Raat की 'आर्या साहनी'? असल जिंदगी में हद से ज्यादा दिखती हैं हॉट
अभिनेता मनोज बाजपेयी की लेटेस्ट ओटीटी फिल्म गजब रात में आर्या साहनी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस की चर्चा काफी हो रही है।

गजब रात की आर्या साहनी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
गजब रात की आर्या साहनी कौन
शाहिद कपूर संग कर चुकी हैं काम
असल जिंदगी में हैं बेहद खूबसूरत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर अभिनेता मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म गजब रात को रिलीज किया गया। क्राइम थ्रिलर के तौर पर गजब रात की सिनेमाई गलियारे में खूब चर्चा हो रही है।
ठीक उसी तरह से इस ओटीटी मूवी में महिला पत्रकार आर्या साहनी का किरदार निभाने वाली अदाकारा का नाम भी लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। अपनी बेबाक खूबसूरती से सभी का ध्यान खींचने वालीं गजब रात (Gajab Raat) फिल्म की ये एक्ट्रेस कौन हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-
कौन हैं गजब रात की 'आर्या साहनी'?
फिल्म गजब राज को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। साथ ही जिस तरह से इस मूवी में आर्या साहनी का किरदार अभिनेत्री अदिति संध्या शर्मा (Aditi Sandhya Sharma) ने निभाया है, उसकी भी प्रशंसा हर कोई कर रहा है। अदिति ने अपनी शानदार अदाकारी के साथ-साथ ग्लैमर्स का जलवा भी बखूबी बिखेरा है।
यह भी पढ़ें- Must Watch निकली OTT पर आई 2 घंटे की Thriller, सस्पेंस से भरी फिल्म ने जमाया नंबर-1 पर कब्जा
-1792922944714.webp)
गजब रात में अदिति महिला पत्रकार आर्या साहनी के मजबूत कैरेक्टर में नजर आई हैं और इस ओटीटी मूवी की कहानी उनके किरदार के इर्द-गिर्द घूमती रहती है।

आपको बता दें कि अदिति रायपुर छत्तीसगढ़ की रहने वालीं और फिल्मी दुनिया में कदम रखने से वह मिसे छत्तीसगढ़ का ब्यूटी कॉन्सेस्ट अपने नाम कर चुकी हैं।

फिल्म गजब रात से पहले वह अभिनेता शाहिद कपूर की क्राइम थ्रिलर देवा में अहम किरदार निभाते हुई नजर आई हैं। इसके अलावा सुपरस्टार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर में भी अदिति मौजूद रहीं। इतना ही नहीं वह रणबीर सिंह के साथ एक टीवी ऐड में दिखाई दे चुकी हैं।

इस तरह से बतौर एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने अपने छोटे से फिल्मी करियर में कई बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की है। अब मनोज बाजपेयी संग काम करके उन्होंने एक और खास उपलब्धि हासिल कर ली है।
बेहद हॉट हैं अदिति
अदिति शर्मा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी कई सारी तस्वीरें मौजूद हैं, जिनके देखकर उनकी हॉटनेस का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। असल जिंदगी नें वह कितनी ज्यादा हॉट हैं, उसकी गवाही ये तस्वीरें देती हैं। कुल मिलाकर कहा जाए गजब रात अभिनेत्री अपने हुस्न के दम पर बी टाउन की कई एक्ट्रेसेज को कड़ी टक्कर भी देती हैं।
