विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन हैं Abhinav Kashyap? सलमान खान को कहा गुंडा, बॉलीवुड का ये बड़ा डायरेक्टर है सगा भाई

Published: Tue, 09 Sep 2025 04:19 PM (IST)

दबंग के निर्देशक अभिनव कश्यप ने सलमान खान को हाल ही में गुंडा बुलाया और एक लंबे समय से चले ...और पढ़ें

अभिनव ने भाईजान की दंबग को किया था डायरेक्ट
अभिनव ने भाईजान की दंबग को किया था डायरेक्ट

HighLights

  1. कौन हैं अभिनव कश्यप?
  2. सलमान खान को कहा था गुंडा
  3. भाईजान की दंबग को किया था डायरेक्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान की 2010 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दबंग' के निर्देशक अभिनव कश्यप ने भाईजान पर अपने बेबाक कमेंट से एक बार फिर ध्यान खींचा है। उन्होंने हाल ही में सलमान को 'गुंडा' कहा और उनके परिवार की आलोचना की, जिससे सालों से चला आ रहा विवाद फिर से सुलग उठा।

कौन हैं अभिनव कश्यप?

अभिनव जाने-माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के छोटे भाई हैं। जहां अनुराग ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'दैट गर्ल इन येलो बूट्स' जैसी धमाकेदार फिल्मों से सुर्खियां और तारीफें बटोरीं, वहीं अभिनव ने 'दबंग' जैसी मसाला फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड की बड़ी दुनिया में एक फिल्ममेकर के रूप में कदम रखने से पहले, अभिनव ने पर्दे के पीछे एक दशक से ज्यादा समय बिताया।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

उन्होंने 'जंग' और 'युवा' जैसी फिल्मों में बतौर राइटर काम किया और 'मनोरमा सिक्स फीट अंडर' और '13बी' के डायलॉग लिखे। जिसके बाद उन्होंने 'डर' (1995), 'शश्श्श कोई है' (2001) का एक एपिसोड, 'सिद्धांत' और 'दिल क्या चाहता है' सहित कई टीवी सीरियल का निर्देशन किया। इसके अलावा, वह 'पांच', 'युवा' और 'विग' जैसी फिल्मों में भी नजर आए।

'दबंग' ने बनाया घर-घर में मशहूर

अभिनव की जिंदगी में सबसे बड़ा मोड़ सलमान खान की दबंग लेकर आई इस फिल्म से उन्होंने फिल्में के निर्देशन में कदम रखा। उन्होंने दिलीप शुक्ला के साथ मिलकर चुलबुल पांडे को बड़े पर्दे पर जीवंत किया। इस फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा का डेब्यू हुआ, यह फिल्म 2010 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

'दबंग 2' के इनकार के बाद हुआ विवाद

दबंग की सफलता के बाद खबरों के मुताबिक, अभिनव ने 'दबंग 2' का निर्देशन करने से इनकार कर दिया और बाद में सलमान खान और उनके परिवार पर अपना करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया। एक इंटरव्यू में, अभिनव ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'सलमान कभी किसी मामले में शामिल नहीं होते। उन्हें एक्टिंग में भी कोई दिलचस्पी नहीं है और पिछले 25 सालों से नहीं है। वह काम पर आकर एक एहसान करते हैं। उन्हें सेलिब्रिटी होने का ज्यादा शौक है, लेकिन एक्टिंग में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। वह एक गुंडा हैं। मुझे दबंग से पहले इस बारे में पता नहीं था। सलमान बदतमीज हैं और गंदा इंसान हैं।

यह भी पढ़ें- 'लांछन भी डाला है...' Salman Khan ने करियर डुबाने के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, डायरेक्टर ने बुलाया था गुंडा