विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कहां हैं 'राम तेरी गंगा मैली' की Mandakini? अंडरवर्ल्ड डॉन से जुड़ा था नाम, साधु संग शादी के बाद छोड़ा बॉलीवुड

Published: Sun, 22 Dec 2024 05:00 AM (IST)Updated: Sun, 22 Dec 2024 07:14 AM (IST)

बॉलीवुड की एक ऐसी हीरोइन जिन्हें अपनी पहली ही फिल्म से सफलता मिल गई थी लेकिन वह फिल्मों से गायब ...और पढ़ें

राम तेरी गंगा मैली की एक्ट्रेस का बदल गया इतना लुक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
राम तेरी गंगा मैली की एक्ट्रेस का बदल गया इतना लुक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 16 साल की उम्र में मंदाकिनी ने किया था डेब्यू
  2. मंदाकिनी का असली नाम था यास्मिन जोसेफ
  3. राम तेरी गंगा मैली से मंदाकिनी ने किया था डेब्यू

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत में स्टारडम मिलना जितना मुश्किल है, उसे बनाए रखना उससे भी ज्यादा मुश्किल है। ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्हें अपनी पहली ही फिल्म से सफलता मिली लेकिन यह ज्यादा नहीं चला और कम समय में ही वह इंडस्ट्री से गायब हो गईं। इसमें एक नाम राम तेरी गंगा मैली (Ram Teri Ganga Maili) एक्ट्रेस मंदाकिनी (Mandakini) भी हैं जिनका असली नाम था यास्मीन जोसेफ। 

यास्मीन जोसेफ को मंदाकिनी बनाने का क्रेडिट राज कपूर (Raj Kapoor) को जाता है, जो उनकी खूबसूरती से इतने मंत्रमुग्ध हो गए थे कि उन्होंने 16 साल की यास्मीन को अपनी फिल्म राम तेरी गंगा मैली से अपने बेटे राजीव कपूर के अपोजिट लॉन्च किया और उन्हें मंदाकिनी नाम दिया। फिल्म सुपरहिट हुई और राजीव से ज्यादा पॉपुलैरिटी मंदाकिनी को मिली।

एक फिल्म से बनीं स्टार

राम तेरी गंगा मैली में अपनी खूबसूरती, अदाकारी और बोल्ड अंदाज से मंदाकिनी छा गईं। उन्हें रातोंरात स्टारडम मिल गया था और फिल्मों की मानों लाइन लग गई। उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती, आदित्य पंचोली और गोविंदा जैसे स्टार्स के साथ डांस डांस, कहां है कानून और प्यार करके देखो जैसी फिल्में कीं। फिल्में तो हिट हुईं, लेकिन मंदाकिनी का करियर नीचे गिर रहा था। इसकी वजह एक अफवाह को भी मान सकते हैं।

Mandakini Photo

डॉन संग नाम जुड़ना पड़ा भारी

जब मंदाकिनी करियर के पीक पर थीं, तब उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ा था। मंदाकिनी और दाऊद की एक फोटो भी लीक हुई थी, जिसने देश में हलचल मचा दी थी। कहा जाता है कि इसी वजह से मंदाकिनी को फिल्मों में साइन करने से डायरेक्टर्स हिचकिचाते थे।

यह भी पढ़ें- Mandakini: 'मेरे पिता ने मुझे गोली मारी' , अफवाह उड़ने के बाद 'राम तेरी गंगा मैली' एक्ट्रेस का हुआ था ये हाल

Mandakini age

दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार ने भी अपनी किताब डायल डी फॉर डॉन में इस बात का जिक्र किया है कि दाऊद इब्राहिम ने कई डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को मंदाकिनी को फिल्म में साइन करने की धमकी दी थी, जिसका एक्ट्रेस के करियर पर बुरा असर पड़ा। खैर, मंदाकिनी ने कई इंटरव्यूज में दाऊद संग रिश्ते से इनकार किया है। इसलिए जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

साधु संग की शादी

मंदाकिनी ने साल 1990 में पूर्व बौद्ध साधु डॉ. काग्यूर टी. रिनपोछे ठाकुर से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं। एक्ट्रेस ने आखिरी फिल्म जोरदार के बाद फिल्मों से ब्रेक ले लिया था और अपने पति तिब्बती योग क्लासेस लेने लगी थीं जबकि उनके पति तिब्बती हर्बल केंद्र चलाते हैं।

Mandakini

Mandakini - Instagram

आज वह फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन कुछ महीने पहले इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था कि वह एक मूवी में काम कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने नाम रिवील नहीं किया था। उन्हें फिर से फिल्मों में देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस मंदाकिनी ने संजय भूषण को दिया अवॉर्ड, भोजपुरी फिल्मों को ऑस्कर तक पहुंचाना ही लक्ष्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।