यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जब प्रेग्नेंट Kareena Kapoor को देख Shahid Kapoor ने दिया था ऐसा रिएक्शन, वायरल हुआ एक्टर का ये बयान
शाहिद कपूर और करीना कपूर कभी इंडस्ट्री के एडोरेबल कपल हुआ करते थे। उनकी लव स्टोरी को लेकर तमाम चर्चे ...और पढ़ें

HighLights
- दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स से शाहिद कपूर-करीना कपूर का वीडियो वायरल
- प्रेग्नेंट करीना को लेकर शाहिद कपूर ने कही थी बड़ी बात
- 'कबीर सिंह' एक्टर का पुराना बयान वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक वक्त था जब शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) एक दूसरे के प्यार में पागल हुआ करते थे। राहें जुदा होने के बाद आज दोनों अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन इन्हें लेकर बातें आज भी होती हैं। हाल ही में हुए दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स (DPIFFA) से करीना का एक वीडियो वायरल हुआ, जहां वह शाहिद को इग्नोर करती नजर आ रही हैं।
करीना को लेकर शाहिद का पुराना बयान वायरल
अवॉर्ड फंक्शन 20 फरवरी को मुंबई में आयोजित हुआ था। यहां ये दोनों कलाकार पहुंचे। रेड कार्पेट पर करीना कपूर ने जब एंट्री ली, तो उन्होंने शाहिद को जिस अंदाज में इग्नोर किया, वह सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो गया। शाहिद या करीना में से किसी का भी अभी तक इस पर बयान सामने नहीं आया है। लेकिन करीना को लेकर शाहिद का दिया गया पुराना बयान जरूर चर्चा में आ गया है।
जब अचानक एक दूसरे के सामने आ गए थे एक्स लवर्स
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में एक बार शाहिद ने करीना की प्रेग्नेंसी को लेकर बात की थी। 2016 में हुए एक इवेंट के दौरान शाहिद और करीना का आमना-सामना हुआ था। अचानक एक दूसरे के सामने आने पर दोनों ने ऑक्वर्डनेस को दूर कर एक दूसरे से बात की। शाहिद ने बताया कि उस दौरान दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर थोड़ी बहुत बात की।
उस दौरान मीशा राजपूत का जन्म हो चुका था और करीना पहली प्रेग्नेंसी में थीं। दिसंबर में उनकी डिलीवरी ड्यू थी। शाहिद ने कहा कि मैं अचानक ही करीना के सामने आ गया था। वह मां बनने वाली थी और उसे प्रेग्नेंट देख अच्छा लगा। मैं खुद कुछ महीने पहले पिता बना था, तो पेरेंट बनने की खुशी का मुझे एहसास था। मैंने उनसे उनकी डिलीवरी के बारे में पूछा और उन्होंने मीषा के बारे में।
3 साल तक किया एक दूसरे को डेट
बता दें कि शाहिद और करीना ने करीब तीन साल तक एक दूसरे को डेट किया। इनका अफेयर 2004 से 2007 तक चला। फिल्म 'जब वी मेट' के दौरान ही दोनों में दूरियां आने की खबरें सामने आने लगीं। करीना ने सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ मूव ऑन कर लिया, तो वहीं ब्रेकअप के कुछ समय बाद शाहिद ने मीरा राजपूत से शादी कर ली।
'जब वी मेट' कपल की आखिरी मूवी थी, जिसकी शूटिंग इन्होंने साथ में की थी। ब्रेकअप के बाद 'मिलेंगे मिलेंगे' रिलीज हुई थी, लेकिन उसकी शूटिंग पहले ही हो चुकी थी। 2016 में 'उड़ता पंजाब' रिलीज हुई थी, लेकिन करीना और शाहिद के साथ में कोई सीन नहीं थे।
