Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जब रणबीर कपूर की भांजी स्कूल में करने वाली थीं एक्टर का फोन नंबर लीक, वजह जान हो सकते हैं हैरान

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Tue, 07 Sep 2021 11:00 AM (IST)

    मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का द कपिल शर्मा शो आए दिन सुर्खियों में रहता है। इस शो में कई फिल्मी हस्तियां मेहमान बनकर आती हैं और अपने करियर और जिंदगी से ...और पढ़ें

    Hero Image
    बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर, तस्वीर- Instagram: ranbir_k1535

    नई दिल्ली, जेएनएन। कॉमेडियन कपिल शर्मा का 'द कपिल शर्मा शो' आए दिन सुर्खियों में रहता है। इस शो में कई फिल्मी हस्तियां मेहमान बनकर आती हैं और अपने करियर और जिंदगी से जुड़े खास खुलासे भी करती रहती हैं। हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नीतू कपूर बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी के साथ पहुंचीं। यहां पहुंचकर इन दोनों ने अभिनेता ऋषि कपूर और रणबीर कपूर के बारे में ढेर सारी बातें की हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिद्धिमा कपूर ने 'द कपिल शर्मा शो' में खुलासा किया है कि एक बार उनकी बेटी समारा मामा रणबीर कपूर का नंबर अपने स्कूल की लड़कियों के बीच लीक करना चाहती थीं। दरअसल शो में कपिल शर्मा ने रिद्धिमा कपूर से पूछा कि क्या कभी आपकी किसी दोस्त ने रणबीर कपूर का नंबर मांगा है ? इस पर रिद्धिमा कपूर ने कहा कि उनकी दोस्तों ने तो कभी ऐसा नहीं किया लेकिन उनकी बेटी स्कूल का चुनाव जीतने के लिए रणबीर का नंबर लड़कियों के बीच बांटना चाहती थी।

    रिद्धिमा कपूर ने कहा, 'दोस्तों ने तो नहीं, बेटी ने कहा था, 'बेटी को कैप्टन बनना था स्कूल में। बोलती है, रणबीर का नंबर लीक कर दूं लड़कियों को ? मुझे वोट मिल जाएंगे।' हालांकि रिद्धिमा ने अपनी बेटी समारा को ऐसा करने से मना कर दिया था। इसके अलावा रिद्धिमा कपूर ने खुलासा किया कि रणबीर कपूर उनके कपड़े अपनी गर्लफ्रेंड्स को गिफ्ट करते थे।

    कपिल शर्मा रिद्धिमा से पूछते हैं, 'मैंने सुना है कि जब आप लंदन में पढ़ाई कर रही थी, तो रणबीर आपकी चीजें उठाकर अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर देता था।' इसपर रिद्धिमा कहती हैं हां!। फिर रिद्धिमा कहती हैं, 'हां मुझे याद है कि जब मैं लंदन से वापस आई तो उसकी गर्लफ्रेंड मेरे आई हुई थी तो मैंने देखा वो मेरी ही टॉप पहनी हुई थी, जिसे मैं ढूढ़ रही थी। बाद में पता चला कि रणबीर मेरी ही चीजें उठाकर उसे देता था।' रिद्धिमा के मुंह से रणबीर का ये राज जानकर नीत कपूर पहले तो शॅाक्ड हो जाती हैं फिर हंसने लगती हैं।

    आपको बता दें कि रविवार को प्रसारित हुए द कपिल शर्मा शो का एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। इस बार कपिल शर्मा के शो पर बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और कपूर खानदान की बहू नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी के साथ नजर आईं। शो के दोरान मां-बेटी की यह जोड़ी काफी मस्ती करती दिखी। पहली बार नीतू और रिद्धिमा, कपिल के शो में शिरकत की।