Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जब एक ही फिल्म के लिए दो बार 2 अलग-अलग गायिकाओं ने गाया गाना, एक सुपरहिट हुआ और दूसरा रिलीज भी नहीं हुआ

    Updated: Wed, 09 Oct 2024 05:54 PM (IST)

    कविता कृष्णमूर्ति ने बॉलीवुड को कई यादगार नगमें दिए हैं। उन्होंने 45 भाषाओं में 50 हजार से अधिक गाने गाए हैं। आज आपको सिंगर की लाइफ से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताएंगे जब उन्होंने कोई गाना रिकॉर्ड तो किया लेकिन वो कभी रिलीज नहीं हुआ। दरअसल अनिल कपूर और मनीषा कोइराला की फिल्म 1942 लव स्टोरी में कविता कृष्णमूर्ति ने गाना रिकॉर्ड किया था।

    Hero Image
    1940: लव स्टोरी में अनिल कपूर और मनीषा

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में जब भी सुर संगीत की बात आती है लता मंगेशकर का नाम जुबान पर सबसे पहले आता है। जाने माने म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन ने कई मेलोडियस गाने गाए हैं, उन्हें याद करने पर उनके गीतों की खनक आज भी कानों में यूं ही महसूस होने लगती है। 1942 ए लव स्टोरी उनकी आखिरी एल्बम थी जिसके गाने आर डी बर्मन ने कंपोज किए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो मशहूर सिंगर्स ने गाया था गाना

    लेकिन इस फिल्म के बारे में एक और रोचक तथ्य है जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। इस फिल्म का सबसे पॉपुलर गाना 'कुछ न कहो'को बॉलीवुड की दो मशहूर सिंगरों ने गाया था लेकिन इसका एक ही वर्जन रिलीज हुआ था। जी हां, इस गाने को कविता कृष्णमूर्ति और लता मंगेशकर दोनों ने ही अपनी आवाज से सजाया था।

    यह भी पढ़ें: जब Lata Mangeshkar को पतली आवाज की वजह से किया गया था रिजेक्ट, दिलीप कुमार बने थे मददगार

    इस वजह से रिकॉर्डिंग नहीं कर पाई थीं लता

    ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस गाने को पहले कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था। लेकिन विधु विनोद चोपड़ा चाहते थे कि लता जी ये गाना गाएं क्योंकि उनकी आवाज इस गाने पर ज्यादा सूट करेगी। जब लता जी से इसके लिए कॉन्टेक्ट किया गया तो वो कहीं ट्रेवल कर रही थीं। हालांकि लता ने वादा किया कि वो वापस आकर गाना जरूर रिकॉर्ड कर देंगी।

    हालांकि इस बीच आरडी बर्मन का निधन हो गया और वो ये जादू अपनी आंखों के सामने किएट होते नहीं देख पाए। लेकिन विधु विनोद चोपड़ा ने इसे रिकॉर्ड करने की जिम्मेदारी ली। गाना फिलहाल लता जी की आवाज में रिकॉर्ड और रिलीज किया गया जबकि कविता का वर्जन कभी भी रिलीज नहीं हुआ।

    यह भी पढ़ें: रसोई में बैठकर गाना गाती थीं Lata Mangeshkar, पिता के खौफ से चोरी छिपे करती थीं प्रैक्टिस