Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    भोजपुरी गानों में अश्लीलता के आरोपों के बीच वायरल हुआ खेसारी लाल यादव का बोल्ड गाना, दो एक्ट्रेस के साथ शर्टलेस आए नजर

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Tue, 22 Jun 2021 04:42 PM (IST)

    Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Nach Ke Malkini आपको बता दें कि हाल ही भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन ने भोजपुरी सिनेमा के गानों की अश्लीलता पर सवाल उठाया है। इसी के बाद से ही ये मामला काफी गर्माया हुआ है।

    Hero Image
    Photo Credit - Nach Ke Malkini youtube Song Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स में से एक हैं। खेसारी लाल यादव ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। खेसारी एक एक्टर होने के साथ ही एक हिट सिंगर भी हैं। भोजपुरी सिनेमा की लगभग हर एक्ट्रेस संग वह स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। वहीं फैंस उनकी एक्टिंग के साथ ही उनके गानों को भी काफी पसंद करते हैं। वह एक्टिंग और सिंगिंग के साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन खेसारी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। खेसारी आए दिन नए नए गाने फैंस के सामने पेश करते रहते हैं, जिनको फैंस काफी प्यार भी देते हैं। हाल ही में खेसारी का एक नया गाना रिलीज हुआ है जिसे फैंस काफी पसंद कर रह रहे हैं। यहां देखें खेसारी लाल का म्यूजिक वीडियो...                   

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘नाच के मलकिनी’ हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। ‘नाच के मलकिनी’ रिलीज होते इंटनेट पर छा गया है। इस गाने में खेसारी का अब तक सबसे अलग अंदाज दिख रहा है। उनका ये गाना काफी बोल्ड है। इस गाने में खेसारी लाल यादव शर्टलेस लुक में दिखाई दे रहे हैं। वह पूरे गाने में लड़कियों से घिरे दिखाई दे रहे हैं।

    आपको बता दें कि खेसारी का ये गाना किसी आइटम नंबर की तरह से शूट किया गया है। ‘नाच के मलकिनी’ गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ‘नाच के मलकिनी’ जैसे गाने को भोजपुरी सिनेमा में पहले कभी नहीं पेश किया गया है। पूरे गाने में खेसारी अपनी सॉलिड बॉडी दिखाते नजर आ रहे हैं। इस गाने में उनके साथ भोजपुरी सिनेमा की दो एक्ट्रेसेज गाने में पाखी हेगड़े और आकांक्षा दुबे अपने सुपर हॉट डांस का तड़का लगाती नजर आ रही हैं। दोनों ही एक्ट्रेस अपने कातिलाना अंदाज से फैंस को दीवाना बना रही हैं। वहीं इस गाने को खुद खेसारी लाल ने गाया है। वहीं गाने में उनका साथ फेमस भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज ने दिया है। शिल्पी राज और खेसारी लाल यादव के गाने खूब लोकप्रिय होते हैं। गाने को अब तक 20 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

    आपको बता दें कि हाल ही भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन ने भोजपुरी सिनेमा के गानों की अश्लीलता पर सवाल उठाया है। इसी के बाद से ही ये मामला काफी गर्माया हुआ है।