Diljit Dosanjh से पहले बाबा सहगल भी बना चुके हैं रिहाना पर ये गाना, लिरिक्स सुन आप भी रह जाएंगे दंग
मंगलवार को किसान आंदोलन पर हॉलीवुड की फेमस पॉप सिंगर रिहाना ट्वीट कर चर्चा में आ गईं हैं। रिहाना ने ट्विटर पर किसान आंदोलन का समर्थन किया। इसके बाद दुनियाभर में इस आंदोलन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं रिहाना पर कंगना रनोट ने निशाना साधा।

नई दिल्ली, जेएनएन। किसान आंदोलन इस वक्त भारत सरकार के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी अब इसकी गूंज सुनाई देने लगी। वहीं इसको लेकर अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हस्तियां भी अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। इन हस्तियों में अब हॉलीवुड सितारे भी शामिल हो गए हैं। वहीं मंगलवार को किसान आंदोलन पर हॉलीवुड की फेमस पॉप सिंगर रिहाना ट्वीट कर चर्चा में आ गईं हैं। रिहाना ने ट्विटर पर किसान आंदोलन का समर्थन किया।
इसके बाद दुनियाभर में इस आंदोलन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं रिहाना पर कंगना रनोट ने निशाना साधा। इसके बाद उनके सपोर्ट में पंजाबी सिंगर एक्टर दिलजीत दोसांझ आ गए। यही नहीं दिलजीत ने रिहाना को डेडिकेट करते हुए एक सॉन्ग ही रिलीज कर दिया है। रिहाना पर बने गाने का टाइटल है-RiRi (Rihanna)। इस गाने को दिलजीत दोसांझ ने गाया है। वहीं इसके लिरिक्स राज रंजोध ने लिखे हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब रिहाना पर कोई गाना बना हो। दिलजीत दोसांझ से पहले रिहाना पर रैपर बाबा सहगल गाना बना चुके हैं जो काफी फेमस रहा था।
रैपर बाबा सहगल ने 5 साल पहले रिहाना को सॉन्ग डेडिकेट किया था। 2016 में बाबा सहगल का ये सॉन्ग रिलीज हुआ था। इस गाने का टाइटल ‘रिहाना ओ रिहाना ...' है। वहीं इसके लिरिक्स कुछ इस तरह हैं... ‘रिहाना ओ रिहाना। पुलिस स्टेशन इज द थाना, वहां पर जनरल स्टोर है, यहां पे है किराना। हिंदी में कहते हैं केला, इंग्लिश में बनाना...।'
आपको बात दें कि रिहाना ने मंगलवार को किसान आंदोलन से जुड़ी एक मीडिया रिपोर्ट ट्वीट करके लिखा कि हम लोग इस पर बात क्यों नहीं कर रहे ? रिहाना का यह ट्वीट वायरल हो गया और सोशल मीडिया में उनके पक्ष.विपक्ष में ट्वीट्स की बाढ़ आ गयी। कंगना रनोट ने भी एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए उनकी आलोचना की और उन्हें मुर्ख बताया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।