Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटाखा वाले सुनील ग्रोवर, अब करने जा रहे हैं ये अनोखा काम

    इस फिल्म में ‘मेरी आशिक़ी तुमसे ही’ फेम टीवी की लोकप्रिय स्टार राधिका मदान और दंगल वाली सान्या मल्होत्रा ने लीड रोल किया है।

    By Rahul soniEdited By: Updated: Mon, 13 Aug 2018 10:20 AM (IST)
    पटाखा वाले सुनील ग्रोवर, अब करने जा रहे हैं ये अनोखा काम

    मुंबई। विशाल भारद्वाज फिल्म पटाखा के जरिए दो बहनों की कहानी सुनाने जा रहे हैं जो एक दूसरे से दो-दो हाथ करने से कभी नहीं चूकतीं। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी पटाखा का ट्रेलर 15 अगस्त को रिलीज़ किया जाएगा। खास बात यह है कि, इस फिल्म के बारे में जानकारी देते पोस्टर्स को एक के बाद एक सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। साथ ही इस फिल्म में सुनील ग्रोवर के लुक को भी आउट किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस फिल्म में सुनील ग्रोवर की भी अहम भूमिका है और वे इस बार नए अंदाज में दर्शकों के सामने होंगे। जी हां, सुनील ग्रोवर ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म पटाखा से जुड़ा अपना लुक पोस्टर के जरिए आउट किया है। उन्होंने इस पोस्टर के जरिए लिखा है कि, आ रहा हूं युद्ध मचाने। इसके साथ उन्होंने अपने किरदार डिप्पर नारदमुनी का नाम भी लिखा है। 

    विशाल भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी जानकारी को पोस्टर के जरिए एक के बाद एक शेयर किया है। 

    आपको बता दें कि, विशाल ने हाल ही में अपने अंदाज़ में इस फिल्म की घोषणा की थी। उन्होंने ओमकारा और मकबूल से लेकर हैदर तक अपनी फिल्मों की क्लिपिंग का एक शॉर्ट वीडियो बना कर बताया कि वो इस साल का सबसे बड़ा युद्ध लेकर आ रहे हैं। 

    एक और पोस्टर में बेचारा बापू का किरदार आउट किया गया है। इसको शेयर करते हुए लिखा गया है कि, क्या बापू इस युद्ध को रोक पाएगा? 

    बता दें कि, पटाखा का नाम पहले छुरियां था। कहानी का बैकड्राप राजस्थान का है। इस फिल्म में ‘मेरी आशिक़ी तुमसे ही’ फेम टीवी की लोकप्रिय स्टार राधिका मदान और दंगल वाली सान्या मल्होत्रा ने लीड रोल किया है। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और विजय राज की भी अहम् भूमिका है। विशाल लंबे समय से इस कॉमेडी ड्रामा को दर्शकों तक पहुंचाना चाहते थे। सुनील पहली बार विशाल के साथ काम कर रहे हैं जबकि विजय राज ने विशाल की फिल्म डेढ़ इश्किया में काम किया था। यह फिल्म इस साल अप्रैल में शुरू हुई और 28 सितंबर को रिलीज़ की जायेगी।