Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Reception: प्रियंका निक का वेडिंग रिसेप्शन दिल्ली में हुआ, देखिए दूल्हा दुल्हन की खूबसूरत तस्वीरें

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Wed, 05 Dec 2018 08:42 AM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड के सिंगर-एक्टर निक जोनास ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में क्रिश्चियन और भारतीय रीति-रिवाज़ से शादी कीl

    Reception: प्रियंका निक का वेडिंग रिसेप्शन दिल्ली में हुआ, देखिए दूल्हा दुल्हन की खूबसूरत तस्वीरें

    मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी हो चुकी है और दिल्ली में 4 दिसंबर को रिसेप्शन आयोजित किया गया। प्रियंका चोपड़ा की दुल्हन वाली तस्वीरें तो मंगलवार शाम सामने आईं थी जिसे हमने आपको दिखाया था। दिल्ली के रिसेप्शन से भी इस न्यूली वेड कपल की खूबसूरत तस्वीरें आई जिसे आप इस खबर में देख सकते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका और निक जोनास ने दिल्ली में मंगलवार को रिसेप्शन का आयोजन किया था। दूल्हा दुल्हन प्रियंका व निक मौके पर पहुंचे और कुछ इस अंदाज में नजर आए थे। रिसेप्शन की ताजा तस्वीरें कुछ इस प्रकार हैं जिसमें आप प्रियंका और निक को खूबसूरत अंदाज में देख सकते हैं। 

    इस खूबसूरत तस्वीर में इस खूबसूरत कपल को देखा जा सकता है।

    बैकग्राउंड में प्रियंका और निक के इनिशियल अल्फाबेट लेटर लिखे गए हैं। एन और पी। अगर आपको याद हो तो सगाई के मौके पर भी बैकग्राउंड में इस प्रकार से लिखा गया था।

    इस बीच दोनों रोमांटिक होते नजर आए।

    प्रियंका की स्माइल साफ तौर पर उनकी खुशी के बारे में बता रही थी। तो वही निक ने नमस्कार कर सबका अभिवादन किया। इससे पहले भी जोधपुर में शादी के मौके पर कई बार निक ने सबको दोनों हाथ जोड़कर नमस्कार किया था।

    प्रियंका ने लाइट कलर का डिजाइनर लहंगा पहना है वही निक ब्लैक सूट में नजर आए।

    दूल्हा दुल्हन संग उनका परिवार भी रिसेप्शन में कुछ इस प्रकार नजर आया।  

    इस तस्वीर में निक के माता-पिता और प्रिंयका की मां को देखा जा सकता है। निक के पिता पॉल केविन जोनास सीनियर मां डेनिस मिलर जोनास और प्रियंका मां मधु चोपड़ा मौजूद थे। 

    प्रियंका और निक की शादी के हर आयोजन में खास तौर पर निक के भाई जो और उनकी पत्नी सोफी टर्नर मौजूद रहे। रिसेप्शन में दोनों मौजूद थे। 

     

    आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड के सिंगर-एक्टर निक जोनास ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में क्रिश्चियन और भारतीय रीति-रिवाज़ से शादी कीl शादी के समय की तो नहीं लेकिन मेहंदी के और संगीत के आयोजनों की कुछ तस्वीरें सामने आई थी। मंगलवार की शाम को प्रिंयका की शादी के तस्वीरें भी सामने आई जिसमें प्रियंका दुल्हन के रूप में नजर आई। प्रियंका और निक ने अपनी शादी की तस्वीरों को एक प्रसिद्ध मैग्जिन को कई करोड़ रुपए में बेच दिया थाl उस मैगज़ीन ने सोशल मीडिया के जरिये इन तस्वीरों को जारी कियाl