Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Birthday Janhvi Kapoor:मुंबई में बर्थडे पार्टी के लिए बनारस से लौंटी जाह्नवी कपूर

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Wed, 06 Mar 2019 09:41 PM (IST)

    Happy Birthday Janhvi Kapoor मशहूर अदाकारा श्रीदेवी की बेटी जाह्रवी कपूर ने पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ मनाया जन्मदिन। खबर पढ़ने के साथ देखें तस्वीरें -

    Happy Birthday Janhvi Kapoor:मुंबई में बर्थडे पार्टी के लिए बनारस से लौंटी जाह्नवी कपूर

    मुंबई। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी Sridevi और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्रवी कपूर 22 साल की हो गई हैं। आज मतलब 6 मार्च को वे अपना 23 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में शूटिंग और बाद में बनारस में जन्मदिन की सुबह मनाने के बाद रात की बर्थडे पार्टी के लिए जाह्नवी मुंबई पहुंची l एयरपोर्ट पर नज़र आई जाह्नवी के साथ उनके पिता बोनी कपूर और बहन ख़ुशी भी थीं l 

     

    जाह्नवी कपूर ने तलवार से केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया है। कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उनके हाथों में तलवार है जिससे वे केक काट रही हैं। उनके साथ पिता बोनी कपूर और छोटी बहन खुशी कपूर भी हैं। 

    तस्वीर में देखा जा सकता हैं कि, जाह्रवी कपूर काफी खुश हैं और अपने परिवार संग जन्मदिन मना रही हैं। 

    केक कटिंग के बाद पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर ने बर्थडे गर्ल जाह्रवी कपूर को केक खिलाया। 

    जाह्रवी, बोनी कपूर और खुशी इस खास अवसर पर काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

    जाह्रवी परिवार संग वाराणसी पहुंची जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के साथ गंगा नदी की सैर भी की। इसकी भी खूबसूरत तस्वीरों को आप यहां देख सकते हैं। 

    साथ ही जाह्रवी कपूर ने हाथ मे कलावा भी बांध रखा है, जिससे यह पता चलता है कि उन्होंने इस मौके पर पूजा-अर्चना भी की है। जाह्रवी और खुशी दोनों बहने भारतीय ट्रेडिशनल ड्रेस पहने में नजर आई। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Thankful & grateful. For all your love and blessings. For every opportunity. For my family. For my country. Love you all!

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

    आपको बता दें कि, जाह्नवी कपूर ने पिछले साल फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर भी अहम भूमिका में थे जिनकी यह दूसरी फिल्म थी। आने वाली फिल्मों की बात करें तो जाह्रवी कपूर का नाम करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म तख्त में शामिल है। एक और फिल्म के लिए जाह्रवी कपूर तैयारी कर रही हैं। वे गुंजन सक्सेना की भूमिका निभाने वाली हैं, जिसके लिए उन्हें उनका वजन बढ़ाना है। गौरतलब है कि गुंजन सक्सेना भारत की पहली महिला लड़ाकू जहाज उड़ाने वाली महिला है, जिन्होंने 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भी भाग लिया था और उसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके चलते जाह्रवी कपूर इस रोल के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं, जिससे वे गुंजन सक्सेना के जीवन पर बड़े पर्दे पर अच्छी तरह से दर्शा सकें।