Ramayan में सीता का रोल निभाने वाली अभिनेत्री आज दिखती हैं ऐसी, देखिए लेटेस्ट तस्वीरें
Dipika Chikhalia को कम उम्र में ही बड़ी कामयाबी मिली और रामायण में सीता का किरदार निभाने के लिए वो आज भी याद की जाती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म या सीरियल के कुछ किरदार इतने महत्वपूर्ण होते हैं कि उन्हें निभाने वाले कलाकार हमेशा याद रहते हैं। एक ऐसा ही किरदार रामायण की सीता का है जो अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने निभाया था। दीपिका चिखलिया भी इन दिनों बाकी सेलेब्स की तरह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। आइए आपको दिखाते हैं दीपिका की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें।
दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhalia) को बेहद कम उम्र में ही बड़ी कामयाबी मिली और रामायण में सीता का किरदार निभाने के लिए वो आज भी याद की जाती हैं। करीब 32 साल पहले छोटे पर्दे के सीरियल रामायण के प्रसारण के दौरान अपने सीता के किरदार के चलते कई घरों में पूजी जाने वाली दीपिका चिखलिया इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। और आज भी वे काफी खूबसूरत नजर आती हैं। देखिए लेटेस्ट तस्वीरें -
View this post on Instagram
इस तस्वीर को दीपिका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एक वीडियो भी दीपिका ने शेयर किया था जिसमें वे बच्चों की तरह एक्ट करती नजर आ रही थीं।
View this post on Instagram
दीपिका की तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि वे पहले की तरह आज भी खूबसूरत हैं।
View this post on Instagram
दीपिका ने रामायण में अपने किरदार को याद करते हुए भी इससे जुड़ी पोस्ट शेयर की थी।
View this post on Instagram
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।