Sapna Choudhary New Song: 'गुंडी' के बाद रिलीज हुआ सपना चौधरी का एक और नाया गाना 'पायल चांदी की', यूट्यूब पर मचा रहा धमाल
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सपना का एक और नया गना गुंडी रिलीज हुआ है। उनका ये गानाा देखते ही देखते वायरल हो रहा है। रिलीज होते ही गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। गाने में पहली बार सपना धाकड़ अंदाज में नजर आ रही हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। Paya Chandi Ki Song: हरियाणवी डांसर, एक्टर और सिंगर सपना चौधरी न सिर्फ हरियाणा बल्कि बॉलीवुड का भी एक जाना माना नाम है। 'गुंडी' के बाद आज सपना का एक और नया गाना रिलीज हो गया है। सपना चौधरी लंबे समय बाद बैक टू बैक नया सॉन्ग ले कर आई हैं। 'गुंडी' गाना के बाद सपना का लेटेस्ट सॉन्ग 'पायल चांदी की' रिलीज हो गया है है। इस गाने ने रिलीज होने के कुछ ही घंटों में यूट्यब पर धमाल मचा दिया है। सपना चौधरी ने अपने ऑफिशिलय इंस्टाग्राम पर इस गाने को शेयर किया है। सपना के 'पायल चांदी की' गाने को फाफी पंसद किया जा रहा है।
हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी का नया गाना 'पायल चांदी की' की फैंस को काफी पंसद आ रहा है। इस गानें में सपना का लुक एक देसी हरियाणवी का है। वह ट्रेडिशनल हरयाणवी ड्रेस में वाकई गजब कहर ढाती नजर आ रही हैं। गाने की बात करें तो इसमें सपना के साथ अमन जाजी एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। इसमें दोनों को जोड़ी को काफी पंसद किया जा रहा है। दोनों ने इसमें गजब का डांस किया है। वहीं गाने को हरयाणवी सिंगर रेणुका पंवार ने आवाज दी है। इसके लिरिक्स को मुकेश जज ने लिखा और म्यूजिक रांझा संगीत द्वारा दिया गया है। फैन इस सॉन्ग की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
वहीं कल यानी 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' के अवसर पर सपना का एक और नया गना 'गुंडी' रिलीज हुआ है। उनका ये गानाा देखते ही देखते वायरल हो रहा है। रिलीज होते ही गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में पहली बार सपना धाकड़ अंदाज में नजर आ रही हैं। गाने में सपना ने गलत कामों के खिलाफ हथियार उठाते और महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ती नजर आ रही हैं। वहीं फैंस इस इस गानें को बेहद ही पसंद कर रहे हैं।
सपना चौधरी के इस को सिमरन राज मावर और सिमरन बुमराह ने अपनी आवाज दी है। वहीं गाने के लिरिक्स संजीत सरोहा ने लिखे हैं। वहीं म्यूजिक का बात करें तो राज मावर ने ही इस गाने को म्यूजिक दिया है। इस गाने को लेकर सपना चौाधरी का उत्साहित हैं। गाने में पहली बार सपना के फैंस को उनका ये अंदाज देखने के मिला रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।