Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Salman Khan को बॉलीवुड के इस एक्टर ने दिया 'सल्लू' नाम, खुद खोला राज़, देखें Video

    सलमान खान ने खुद को लेकर एक बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया उन्हें जिस सल्लू नाम से जानती है आखिर वो नाम उन्हें किसने दिया।

    By Priti KushwahaEdited By: Updated: Fri, 10 Jul 2020 07:44 PM (IST)
    Salman Khan को बॉलीवुड के इस एक्टर ने दिया 'सल्लू' नाम, खुद खोला राज़, देखें Video

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने-माने एक्टर हैं। वह अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। साथ ही कई तरह के किरदारों को भी जिया है। वहीं बीते तीन महीने के लॉकडाउन में उन्होंने कई गानें अपने फॉर्म हाउस पर शूट किए और उन्हें अपने यूट्यब चैनल पर लॉन्च किए। वहीं अब सलमान खान ने खुद को लेकर एक बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया उन्हें जिस 'सल्लू' नाम से जानती है आखिर वो नाम उन्हें किसने दिया। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह उस शख्स का नाम बता रहे हैं जिसने उन्हें ये नाम दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    There’s no one like Bidu😂

    A post shared by Filmygyan Videos (@filmygyanvideos) on

    सलमान खान के वायरल वीडियो में वह बताते हैं कि उन्हें ये नाम बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने दिया है। जैकी श्रॉफ ने 'सल्लू' कहकर बुलाने की शुरुआत की थी। यही नहीं जैकी श्रॉफ कई बार उन्हें और भी दूसरे नामों से बुलाते हैं, जैसे- 'सुल्लू', 'सल्ले' और भी कई ऐसे नाम हैं, जिसका इस्तेमाल जैकी, सलमान खान से बात करते हुए करते हैं। 

    इस वीडियो में सलमान खान के साथ स्टेज पर जैकी श्रॉफ और एक्टर संजय दत्त नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान जैकी श्रॉफ के दिए नामों पर चर्चा करते दिख रहे हैं। 

    वीडियो में सलमान कहते हैं, 'उनका नाम सलमान खान है और उन्हें उनका ये सलमान खान नाम बहुत पसंद है, क्योंकि ये नाम उनके  मां-बाप ने दिया है। उन्हें लगता है, ये जैकी से शुरू हुआ है सल्लू। उसके बाद एक दिन उनसे मिलते हैं जैकी श्रॉफ जी और बोलते हैं क्या सल्ले। उन्होंने सोचा ये किससे बात कर रहे हैं।'