Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा ने किया फैशन शो में रैंप वॉक, दिवंगत डिजाइनर वेन्डेल रॉड्रिक्स को दी श्रद्धांजलि

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sun, 23 Feb 2020 09:46 PM (IST)

    Priyanka Chopra Pays Tribute To Late Designer Wendell Rodricks प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वेन्डेल रॉड्रिक्स भारतीय फैशन की दुनिया में एक दूरदर्शी थे और उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।

    प्रियंका चोपड़ा ने किया फैशन शो में रैंप वॉक, दिवंगत डिजाइनर वेन्डेल रॉड्रिक्स को दी श्रद्धांजलि

    नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भारत वापिस लौट आई है और आते ही वह एक फैशन शो में रैंप वॉक करती नजर आई हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने फैन्स को एहसास दिलाया कि वह वास्तव में अंतरराष्ट्रीय एक्ट्रेस है और सभी की लीग से ऊपर हैं। रैंप पर उनका वॉक इजी और आत्मविश्वास से भरा हुआ थाl इस मौके पर उन्होंने ब्लैक ड्रेस पहन रखा था और अपने स्ट्रैपलेस गाउन में बहुत खूबसूरत लग रही थींl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका ने दिवंगत डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स के बारे में अपनी बात भी रखीl उन्होंने कहा कि वेन्डेल रॉड्रिक्स भारतीय फैशन की दुनिया में एक दूरदर्शी थे और उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। रैंप वॉक के बाद प्रियंका ने डिजाइनर के बारे में बात की। जिनकी हाल ही में मृत्यु हुई है और इसके चलते फैशन इंडस्ट्री में सभी सदमे में हैं।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Priyanka during the intro gave some words in memory of the designer Wendell Rodricks RIP 🙏🏼 #BlendersPrideFashionTour #ThePrideOfIndia #MyOriginMyPride

    A post shared by NP LEGACY (@nplegacy1) on

    प्रियंका ने कहा, ‘भारतीय फैशन उद्योग के इतने सारे लोगों की उपस्थिति में हम वेंडेल रॉड्रिक्स को याद करते हैं। वह भारतीय फैशन इंडस्ट्री में एक दूरदर्शी था और वह हमेशा और हमेशा के लिए हमारे दिलों में रहेंगे।’ वेंडेल रॉड्रिक्स की बात करें तो अनुभवी डिज़ाइनर का 12 फरवरी को गोवा में निधन हो गया। वेंडेल रॉड्रिक्स गे थे और उनके जाने के बाद अब उनके परिवार में पति जेरोम मारेल बचे हुए हैं। जिन्होंने बाद में संवेदना के लिए सभी का धन्यवाद करते हुए वेंडेल के सोशल मीडिया हैंडल पर एक भावनात्मक पोस्ट शेयर किया।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    That damn attitude! 🔥🔥🙌🏼🙌🏼👑👑 #PriyankaChopra #BlendersPrideFashionTour #ThePrideOfIndia #MyOriginMyPride

    A post shared by NP LEGACY (@nplegacy1) on

    गौरतलब है कि वेंडेल रॉड्रिक्स ने हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के ग्रेमी के ड्रेस को लेकर कमेंट भी किया था। इसके बाद प्रियंका की मां मधु ने वेंडेल रॉड्रिक्स को भला बुरा भी कहा थाl प्रियंका चोपड़ा पिछली बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थींl यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थींl इस फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम की अहम भूमिका थींl