Nora Fatehi के 'गर्मी चैलेंज' से निकला बादशाह का 'पसीना', मज़ेदार वीडियो हुआ वायरल
Nora Fatehi Garmi Challenge इस वीडियो में आप देखेंगे कि नोरा बादशाह को हुक स्टेप करने के लिए कंविंस करने की कोशिश करती हैं। बादशाह इंकार कर देते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी आने वाले शुक्रवार को रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म में नोरा फतेही एक बेहद अहम भूमिका में नज़र आएंगी और एक बार फिर अपने डांस से दर्शकों को दीवाना बनाएंगी। फ़िल्म की रिलीज़ से पहले नोरा लोगों को गर्मी चैलेंज दे रही हैं। इस चैलेंज के तहत फ़िल्म के गर्मी गाने का हुक स्टेप करने के लिए कहा जाता है। इसी क्रम में नोरा ने इस गाने को आवाज़ देने वाले रैपर बादशाह को भी हुक स्टेप करने के लिए चैलेंज किया, जिसके बाद बादशाह की जो हालत हुई वो वीडियो में देखी जा सकती है।
नोरा ने यह मज़ेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि नोरा बादशाह को हुक स्टेप करने के लिए कंविंस करने की कोशिश करती हैं। बादशाह इंकार कर देते हैं। मगर, नोरा पीछे पड़ जाती हैं। हालत यह होती है कि बादशाह को हर जगह नोरा ही दिखती हैं। वीडियो के अंत में दिखाया जाता है कि बादशाह गर्मी गाना देखते हुए ना चाहते हुए भी ज़मीन पर लेटकर हुक स्टेप करने लगते हैं।
View this post on Instagram
24 जनवरी को रिलीज़ हो रही फ़िल्म को रेमो डिसूज़ा ने निर्देशित किया है। जैसा कि टाइटल से ही ज़ाहिर होता है, यह एक डांस फ़िल्म है। बिग बॉस में भाग ले चुकीं नोरा ने पिछले कुछ अर्से में बतौर डांसर अपनी अलग पहचान बनायी है। दिलबर-दिलबर, साक़ी-साक़ी और एक तो कम ज़िंदगानी जैसे रीमिक्स गानों पर बेहतरीन डांस स्टेप्स करके नोरा ने अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ायी है।
इन सभी गानों में भी नोरा के हुक स्टेप्स काफ़ी मशहूर हुए थे। नोरा की इस साल यह पहली फ़िल्म है। इसके बाद नोरा बाग़ी 3 और भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया में नज़र आएंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।