Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका गांधी के बजाय 'प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद' के रैली में लगे नारे, वायरल हुआ Video

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sun, 01 Dec 2019 10:35 PM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा ने जोधपुर में आयोजित एक भव्य शादी में पिछले वर्ष 1 दिसंबर को पॉप गायक निक जोनास के साथ शादी कर ली थीं।

    प्रियंका गांधी के बजाय 'प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद' के रैली में लगे नारे, वायरल हुआ Video

    नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं और संयोग से उनका नाम पॉलिटिशियन प्रियंका गांधी वाड्रा के पहले शब्द से मिलता-जुलता है। इसी के चलते हालिया राजनीतिक रैली में 'प्रियंका गांधी' के बजाय 'प्रियंका चोपड़ा ज़िंदाबाद' के नारे लगे। इसके बाद माइक पर घोषणा करने वाले व्यक्ति ने इसके लिए क्षमा मांगी, लेकिन तब तक यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा इस समय अमेरिका में हैं जहां वह अपनी पहली शादी की सालगिरह मना रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जोधपुर में आयोजित एक भव्य शादी में पिछले वर्ष 1 दिसंबर को पॉप गायक निक जोनास के साथ शादी कर ली थीं। प्रियंका और निक की शादी तीन दिन चली थींl

    यह असाधारण शादी हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से की गई थीं। जल्द ही कपल की शादी की पहली सालगिरह के जश्न से फोटो आना शुरू होंगे। अपनी पहली शादी की सालगिरह के बाद प्रियंका ने एक जर्मन शेफर्ड निक को उपहार में दिया हैं। उन्होंने निक के पोस्ट पर लिखा, ‘हैप्पी एनीवर्सरी बाबू।’ इस जोड़े ने इसका नाम जीनो रखा और उसके पास पहले से ही एक इंस्टाग्राम अकाउंट हैl प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की अग्रणी कलाकार में से एक हैंl वह अब बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी काम करती हैंl

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Captain @realsidharthshukla ne lagaya @devoleena ko no sleep duty par! Do you like him as the captain? Watch him tonight at 9 PM. Anytime on @voot. @Vivo_India @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan

    A post shared by Colors TV (@colorstv) on

    हाल ही में उन्होंने फिल्म द स्काई इज पिंक में काम किया थाl इस फिल्म में उनके अलावा जायरा वसीम और फरहान अख्तर की अहम भूमिका थींl प्रियंका चोपड़ा इसके अलावा जल्द फिल्म अभिनेता राजकुमार राव के साथ एक फिल्म में नजर आनेवाली हैंl प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा हैंl उनके फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैंl

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Happy thanksgiving to everyone celebrating.. I’m so thankful for life and all the blessings attached to it. Love and joy always.. ❤️🙏🏽

    A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

    वहीं प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास एक इंटरनेशनल गायक है और उन्होंने अभी हाल ही में जोनास कॉन्सर्ट के नाम से टूर किया हैंl प्रियंका काम के सिलसिले में भारत आती रहती हैंl

    comedy show banner
    comedy show banner