Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Akshay Kumar ने शेयर किया नन्हे फैन का क्यूट वीडियो, गा रहा है 'हाउसफुल 4' का 'बाला' गाना

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Wed, 08 Jul 2020 12:06 PM (IST)

    Akshay Kumars Bala Song गाने के बोल ख़ुद फरहाद ने लिखे थे जबकि संगीत सोहेल सेन का था। विशाल ददलानी और सोहेल सेन ने गाने को आवाज़ दी थी।

    Akshay Kumar ने शेयर किया नन्हे फैन का क्यूट वीडियो, गा रहा है 'हाउसफुल 4' का 'बाला' गाना

    नई दिल्ली, जेएनएन। 2019 में अक्षय कुमार की चार फ़िल्में रिलीज़ हुई थीं और चारों ही हिट रही थीं। इनमें से एक हाउसफुल 4 भी थी, जो 25 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी और 200 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था। इस कॉमेडी फ़िल्म का एक गाना बाला बहुत लोकप्रिय रहा था। इस गाने में बॉल्ड अक्षय कुमार को बड़ों के साथ बच्चों ने भी ख़ूब पसंद किया था। यह गाना बच्चों को कितना पसंद आता है, इसका सबूत एक वीडियो में मिला है, जिसे अक्षय कुमार ने शेयर किया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, यह वीडियो टीवी एक्टर रवि दुबे ने ट्विटर पर पोस्ट किया था, जिसमें उनका नन्हा भतीजा बाला गाने का वीडियो देखते हुए ख़ुद भी बाला-बाला चिल्ला रहा है। रवि ने इसके साथ लिखा कि मेरा नन्हा भतीजा अक्षय कुमार सर का बड़ा फैन है। अक्षय ने इस वीडियो को रीट्वीट करके लिखा- उसे गाने के बोल ठीक से पता हैं। बड़ा क्यूट है। रवि ने अक्षय के वीडियो पर रिप्लाई करके बताया कि उसकी मां इस गाने के बिना उसे खाना नहीं खिला पातीं। 

    हाउसफुल 4 को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया था। फ़िल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सनोन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा ने मुख्य किरदार निभाये थे। बाला गाने के बोल ख़ुद फरहाद ने लिखे थे, जबकि संगीत सोहेल सेन का था। विशाल ददलानी और सोहेल सेन ने गाने को आवाज़ दी थी। बाला गाना हाउसफुल फ़िल्म के प्रमोशन का अहम टूल बन गया था। इसके सिग्नेचर स्टेप को भी फ़िल्म के प्रमोशन के लिए इस्तेमाल किया गया था। 

    अक्षय कुमार की फ़िल्मों की बात करें तो उनकी अगली रिलीज़ लक्ष्मी बम है, जो सिनेमाघरों के बजाए सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी। इसके बाद सूर्यवंशी दिवाली पर आने वाली है। बच्चन पांडेय अगले साल के लिए शिफ्ट कर दी गयी है। 

    comedy show banner
    comedy show banner