Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विदेशी होस्ट ने उड़ाया भारतीय संस्कृति का मज़ाक, देखिए ऐश्वर्या राय ने कैसे कर दी बोलती बंद

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Wed, 29 Apr 2020 07:40 AM (IST)

    Aishwarya Rai Bachchan वीडियो में लेटरमैन ऐश से पूछते हैं क्या वो अपने माता-पिता के साथ रहती हैं। ऐश्वर्या हां में जवाब देती हैं। इसके बाद लेटरमैन ताना कसते हुए कहते हैं...

    विदेशी होस्ट ने उड़ाया भारतीय संस्कृति का मज़ाक, देखिए ऐश्वर्या राय ने कैसे कर दी बोलती बंद

    नई दिल्ली, जेएनएन। ऐश्वर्या राय बच्चन ना सिर्फ़ दुनिया की सबसे ख़ूबसूरत महिलाओं में शामिल हैं, बल्कि ज़हीन भी है। ऐश का एक पुराना इंटरव्यू इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह एक चैट शो का वीडियो है। विदेशी एंकर ऐश्वर्या से भारतीय रीति-रिवाज़ से जुड़ा सवाल पूछकर मज़ाक उड़ाना चाहते हैं, मगर ऐश मज़ेदार जवाब देकर उन्हें शांत कर देती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, यह वीडियो डेविड लेटरमैन शो का है। इस वीडियो में लेटरमैन ऐश से पूछते हैं, क्या वो अपने माता-पिता के साथ रहती हैं। ऐश्वर्या हां में जवाब देती हैं। इसके बाद लेटरमैन ताना कसते हुए कहते हैं कि भारत में बड़े होने के बाद भी अपने माता-पिता के साथ रहना बहुत आम बात है।

    ऐश इस सवाल के पीछे का मंतव्य समझते हुए पूरी गंभीरता से सुनती हैं और फिर सोचकर कहती हैं कि भारत में बच्चों का बड़ा होने के बाद माता-पिता के साथ रहना बहुत आम बात है। उन्हें डिनर पर आने के लिए अपॉइंटमेंट नहीं लेनी पड़ती। ऐश्वर्या की इस हाज़िरजवाबी से होस्ट भी काफ़ी इम्प्रेस नज़र आते हैं। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Perfect reply by Aishwarya Rai Bachchan!❤️❤️ Follow @glamourupdate * * #throwback #aishwaryarai #glamourupdate

    A post shared by Glamour Update (@glamourupdate) on

    ऐश के इस जवाब में भारतीय संस्कृति के लिए गर्व की भावना छिपी है। वहीं, उन लोगों के लिए भी करारा जवाब है, जो पश्चिमी रीति-रिवाज़ को जीने का बेहतर तरीका मानते हैं। बता दें कि डेविड लेटरमैन अमेरिका के मशहूर सेलेब्रिटी होस्ट हैं। उनके शोज़ में तमाम इंटरनेशनल हस्तियां मेहमान बनकर आती रही हैं। 

    ऐश्वर्या ने 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज पहना था। इसके बाद उन्होंने फ़िल्मों की ओर रुख़ किया था। ऐश का फ़िल्मी करियर मणि रत्नम की तमिल फ़िल्म इरुवर से शुरू किया था, जो 1997 में आयी थी। हिंदी सिनेमा में उन्होंने उसी साल आई फ़िल्म और प्यार हो गया से डेब्यू किया, जिसमें ऐश की जोड़ी बॉबी देओल के साथ बनी थी। ऐश बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेज़ में शामिल हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान कायम की है।