Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    War Films in OTT: पानीपत से लेकर चित्तौड़ तक के इन ऐतिसाहिक युद्धों पर बन चुकी हैं फिल्में, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हैं मौजूद फिल्में

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Tue, 12 Jul 2022 10:03 PM (IST)

    War Films in OTT वैसे तो बॉलीवुड में एक्शन रोमांस और इमोशंस फिल्मों को भरमार है। लेकिन आज हम आपको देशा के गौरवशाली इतिहास पर बनी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें सम्राट पृथ्वीराज पानीपत पद्मावत बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्में शामिल हैं।

    Hero Image
    these historical wars from Panipat to Chittor have been made films.

    नई दिल्ली, जेएनएन।War Films in OTT: भारत का गौरवशाली इतिहास विविधताओं से भरा है। इतिहास में कई ऐसे भी राजा थे, जो अपने शासनकाल में जनता की भलाई और उनके जीवन को समृद्धि की गति देने पर जोर देते थे। वहीं, बॉलीवुड में भी कई फिल्में हैं, हमारे गौरवशाली इतिहास को काफी सुंदर तरीके से पेश करती हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ ऐतिहासिक फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप अब भी आसानी से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    View this post on Instagram

    A post shared by Padmaavat (@filmpadmaavat)

    पद्मावत

    साल 2018 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत सूफी कवि मलिक मोहम्मद जायसी के महाकाव्य पद्मावती पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी राजस्थान स्थित चित्तौड़ की रानी पद्मावती के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में रानी पद्मीनी की खूबसूरती से दिल्ली के सल्तन के सुल्तान और खिलजी वंश के शासक अलाउद्दीन खिलजी आकर्षित हो जाता है और उन्हें पाने की लालसा लिए चित्तौड़ पर हमला कर देता है। अंत में विजय प्राप्त कर चित्तूर के किले पर कब्जा कर लेता है। लेकिन बाद में रानी पद्मीनी आपनी दाशियों को साथ मिलकर जौहर कर खिलजी को मात दे देती हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर ने मुख्य किरदार निभाया है। इस फिल्म को उस दौरान मेकर्स को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था और काफी जिद्दोजहद के बाद फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by 𝙔𝙤𝙪𝙧 𝙎𝙥𝙖𝙘𝙚🌼 (@y.our_space)

    बाजीराव मस्तानी

    ये फिल्म मराठा पेशवा बाजीराव और राजा छत्रसाला की बेटी मस्तानी की लव स्टोरी पर आधारित है। मस्तानी से मुलकात के बाद बाजीराव उनका दीवाना हो जाता है और शादी कर उसको पुणे ले जाता है। लेकिन उनका परिवार इस मिल की पुरजोर निंदा करता है और दोनों को अलग करने की साजिशें की जाती हैं। फिल्म के अंत में दोनों अलग हो जाने के चलते मर जाते हैं। फिल्म बाजीराव मस्तानी नें अभिनेता रणवीर सिंह पेशवा राजा बाजीराव का किरदार निभाया है और दीपिका पादुकोण ने बुंदेलखंड की रानी मस्तानी का किरदार निभाया है। जबकि प्रियंका चोपड़ा ने बाजीराव की पत्नी काशीबाई की भूमिका निभाई है। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by TANHAJI - THE UNSUNG WARRIOR (@tanhajifilm)

    तान्हा जी अनशन वॉरियर

    साल, 2021 में रिलीज हुई अजय देवगन और काजोल की की फिल्म तानाजी अनशन वॉरियर की कहानी 17वीं शताब्दी में स्थापित है। फिल्म में तानाजी मालुसरे के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती हैं, जिसमें कोंधना किले को फिर से हासिल करने के उनके कौशिश को दिखाया गया है। जिसको क्रू मुगल शासक औरंगबेज जीत लेता है और बाद में अपने सबसे भरोसेमंद उद्यभान सिंह को इसका नियंत्रण दे देता है। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आपको आज भी ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर देखा जा सकता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by panipat🔵 (@panipatmovie)

    पानीपत

    पानीपत में कई युद्धों लड़े गए हैं। जिसमें पहली, दूसरा और तीसरा पानीपत का योद्धा शामिल है। साल 2019 में आई फिल्म पानीपत मराठा शासक सदाशिवराव भाऊ की कहानी को दर्शाती है। जिन्होंने अफगान के राजा अहमद शाह अब्दाली से युद्ध लड़ा। इस फिल्म की कहानी 1761 में मराठों और अफगान शाशकों के बीच लड़ी गई पानीपत की तीसरी लड़ाई पर स्थापित है। फिल्म में अर्जुन कपूर ने मराठा शासक सदाशिव राव भाऊ की भूमिका निभाई है और उनके अपोजिट संजय दत्त ने अहमद शाह अब्दाली का किरदार निभाया है। इस ऐतिहासिक ड्रमा फिल्म को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म पानीपत को अब भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    सम्राट पृथ्वीराज

    हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर अभिनीत फिल्म सम्राट पृथ्वीराज अपनी कहानी को लेकर काफी चर्चाओँ में थी। इस ऐतिहासिक फिल्म की कहानी 1191-92 में पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गौरी के बीच हुए भीषण युद्ध को दर्शाती है। फिल्म में अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज चौहान की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, तो मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता का किरदार निभा रही हैं। चंद्र प्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। इस फिल्म को आज भी अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।