विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सदी का सबसे दर्दभरा गीत सुनकर भर आया था Guru Dutt का दिल, Shabana Azmi के पिता के लिखे बोल आज भी हैं अमर

Published: Sat, 25 Jul 2026 04:53 PM (IST)

Shabana Azmi के पिता ने गाना बनाया जो इतना खूबसूरत था कि गुरु दत्त ने उसे अपनी फिल्म में शामिल ...और पढ़ें

70 साल पुराना गाना सुन पसीज गया था गुरु दत्त का दिल। फोटो क्रेडिट- एक्स

70 साल पुराना गाना सुन पसीज गया था गुरु दत्त का दिल। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक समय था, जब पहले धुनें बनाई जाती थीं और फिर गाने लिखे जाते थे। गीतकार धुन और सिचुएशन को जानकर गाने के बोल लिख दिया करते थे जो बाद में कल्ट क्लासिक बन गए। 

50s में भी एसडी बर्मन ने कैफी आजमी को एक धुन दी थी और उन्होंने ऐसा गाना लिखा कि डायरेक्टर को उसके हिसाब से सिचुएशन क्रिएट करनी पड़ गई। 70 साल पहले गुरु दत्त की पत्नी और दिग्गज गायिका गीता दत्त (Geeta Dutt) ने अपनी दर्दभरी आवाज में इसे सुपरहिट कर दिया था।

शबाना आजमी के पिता ने लिखे थे बोल

इस गीत के बोल शबाना आजमी (Shabana Azmi) के पिता कैफी आजमी (Kaifi Azmi) ने लिखा था जो मशहूर गीतकार और कवि थे। उन्होंने कई गानों के बोल लिखे हैं। उन्होंने गुरु दत्त को अब तक का सबसे दर्दभरे गानों में शुमार एक गीत दिया। 

गुरु दत्त को भा गया था गाना

जब गुरु दत्त ने गाना सुना तो वह भावुक हो गए। यह गीत उनकी फिल्म के लिए बना भी नहीं था, क्योंकि गीत के बोल से मिलता-जुलता फिल्म में कोई सिचुएशन ही नहीं था। हालांकि, किसी भी हाल में गुरु दत्त को वो गीत चाहिए था। उन्होंने एक दर्दभरा सिचुएशन क्रिएट किया। 

Kaagaz Ke Phool

यह फिल्म कागज के फूल का गीत 'वक्त ने किया क्या हसीन सितम' (Waqt Ne Kiya Kya Haseen Sitam)। इस गीत के बोल कैफी आजमी ने लिखा था, जबकि धुन एसडी बर्मन ने तैयार किया था। गाने को आवाज गीता दत्त (Geeta Dutt) ने दिाय था। 

गुरु दत्त के दिल को छू गए थे बोल

इस गीत से जुड़ा किस्सा एक बार कैफी आजमी की बेटी और एक्ट्रेस शबाना आजमी ने फिल्म कंपैनियन को दिए इंटरव्यू में गाने के पीछे की कहानी शेयर की थी। उन्होंने कहा था- 

आपको पता है, 'वक्त ने किया क्या हसीन सितम' गाने के पीछे एक बहुत प्यारी कहानी है। अब्बा ने बताया था कि उन्होंने यह गाना खुद लिखा था। SD बर्मन ने एक धुन दी थी और कैफी साहब ने उसके बोल लिखे थे। उन्होंने बस मुखड़ा ही लिखा था। गुरु दत्त को यह गाना बहुत पसंद आया। उन्होंने कहा कि उन्हें यह गाना हर हाल में चाहिए।

इस पर उन्होंने कहा, 'फिल्म में इसके लिए कोई सिचुएशन (हालात) नहीं है।' गुरु दत्त ने कहा, 'आप पूरा गाना बना लीजिए, सिचुएशन मैं बना लूंगा।' और इस तरह यह यादगार गाना 'वक्त ने किया क्या हसीन सितम' बना।

 

आज भी यह गाना कल्ट क्लासिक सैड सॉन्ग्स में से एक है। इस गीत के बोल फिल्म में गुरु दत्त और वहीदा रहमान के सिचुएशन पर एकदम फिट बैठता है। यह गाना 70 साल बाद भी हिट है।

यह भी पढ़ें- पहली बार की मोहब्बत को बयां करता है यह गाना, अलका और कुमार सानू ने दी आवाज; आज भी क्लासिक है सॉन्ग

यह भी पढ़ें- 78 साल पहले दिलीप-नरगिस पर फिल्माया गया कल्ट गाना, दुल्हनों का बन गया था फेवरेट; रीमेक वर्जन भी है सुपरहिट