विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

78 साल पहले दिलीप-नरगिस पर फिल्माया गया कल्ट गाना, दुल्हनों का बन गया था फेवरेट; रीमेक वर्जन भी है सुपरहिट

Published: Fri, 24 Jul 2026 05:50 PM (IST)

दिलीप कुमार और नरगिस दत्त पर एक ऐसा कल्ट गाना बना जो दुल्हनों पर बजने वाला सबसे पॉपुलर गाना बन गया था।

8 दशक पुराना गाना आज भी है पॉपुलर। फोटो क्रेडिट- एक्स

8 दशक पुराना गाना आज भी है पॉपुलर। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नरगिस दत्त और दिलीप कुमार का एक गाना इतना पॉपुलर हुआ था कि 78 साल पहले दुल्हनों का फेवरेट बन गया था। गाने की सफलता को देखते हुए इसका रीमेक वर्जन भी बना और वो भी सुपरहिट रहा। 

इस गीत को उस दौर में मुकेश (Mukesh) ने आवाज दी थी। इस गाने ने ऐसी धूम मचाई कि 40s से लेकर 2000s तक की दुल्हनों का फेवरेट बन गया। इसके रीमेक वर्जन पर खूब रील्स भी बनीं जिन्होंने सोशल मीडिया पर आग लगा दी थी।

78 साल पुराना कल्ट गाना

यह गीत दिलीप कुमार की सुपरहिट फिल्म मेला (Mela) का है। इस फिल्म में दिलीप कुमार ने नरगिस के साथ काम किया था। फिल्म की कहानी बचपन के लवर्स के बिछड़न, अलगाव और जबरदस्ती शादी के इर्द-गिर्द घूमती है। 78 साल पहले बना यह गाना भी बिछड़न के दर्द को बयां करता है।

Gaye Ja Geet Milan Ke Tu Apni Lagan Ke song

बिछड़न का दर्द बयां करता है गीत

हीरोइन की जबरदस्ती शादी होती है और हीरो उसे आगे बढ़ने की दुआ करता है। अब आप समझ गए होंगे कि यह गीत कौन है। यह गीत है 'गाए जा गीत मिलन के' (Gaye Jaa Geet Milan Ke)। इस गीत को दिग्गज गायक मुकेश ने अपनी आवाज दी थी और नौशाद ने उनकी सुरीली और दर्दभरी आवाज को इस्तेमाल कर एक कल्ट गाना बना दिया। इस गाने के बोल शकील बदायूंनी ने लिखे थे।

लेटेस्ट वर्जन भी रहा था सुपरहिट

दिलीप कुमार और नरगिस दत्त पर फिल्माए गए ये गीत कल्ट क्लासिक बन गया और आज भी इस पर खूब रील्स बनती हैं, लेकिन लेटेस्ट वर्जन पर।

 

दरअसल, बीते साल ही निजामी ब्रदर्स ने इस कल्ट गाने का रीमेक बनाया था जिसे रमन कक्कड़ ने नया टच दिया है। इस गाने को ऑनलाइन काफी सुना गया और इस पर दुल्हनों ने खूब रील्स बनाई थीं। 

यह भी पढ़ें- बाइक पर शूट हुआ था Rajesh Khanna का ये सुपरहिट गाना, Kishore Kumar की आवाज पर बजी थीं खूब तालियां

यह भी पढ़ें- 51 साल पहले राज कपूर को आखिरी कल्ट गाना दे गए थे मुकेश, Lata Mangeshkar संग दी थी आवाज; दिल छू लेंगे बोल