विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहली बार की मोहब्बत को बयां करता है यह गाना, अलका और कुमार सानू ने दी आवाज; आज भी क्लासिक है सॉन्ग

Published: Sat, 25 Jul 2026 11:02 AM (IST)

अलका याग्निक और कुमार सानू का एक सदाबहार गाना पहली बार की मोहब्बत की भावनाओं को जाहिर करता है। सुनकर आप भी खो जाएंगे।

पहली मोहब्बत को बयां करने वाला गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

पहली मोहब्बत को बयां करने वाला गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गीत हाल-ए-दिल बयां करने के लिए काफी होते हैं। 27 साल पहले भी एक गीत बना था जो पहली बार की मोहब्बत को बयां करता है। इस गीत को आज भी उतना ही पसंद किया जाता है, जितना 90s में किया गया था।

जब यह गीत आया था, तब इसकी खूब कैसिट्स बिकी थीं। जिस संगीतकार ने सुपरहिट गीत बनाया था, वह भी विवादों में घिरा हुआ था। साल-दर-साल इस गीत का जादू श्रोताओं के सिर से कम नहीं हुआ, जबकि यह बढ़ता गया है। आज भी पहली बार की मोहब्बत को बयां करने के लिए यह गाना बेस्ट च्वॉइस है।

27 साल पुरानी फिल्म में था गीत

यह गीत हिट फिल्म सिर्फ तुम (Sirf Tum) का है जिसमें संजय कपूर और प्रिय गिल मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म की कहानी दीपक (संजय कपूर) और आरती (प्रिया गिल) की है जिन्हें चिट्ठी के जरिए एक-दूसरे से इश्क हो जाता है। दोनों एक-दूसरे से कभी नहीं मिले, लेकिन चिट्ठी के जरिए उनके दिल जरूर मिल गए।

Sirf TUm Song

पहली मोहब्बत को बयां करता है गीत

यह दोनों की पहली बार की मोहब्बत है। इसी मोहब्बत को बयां करने के लिए एक गाना बनाया गया था जिसका टाइटल था 'पहली पहली बार मोहब्बत की है' (Pehli Pehli Baar Mohabbet Ki Hai)। इस गीत की धुन भले ही कई सुपरहिट गानों से ली गई थी, लेकिन इसके बोल दिल छू लेने वाले थे जिसे समीर अंजान ने लिखा था। 

गाने पर मिलियंस में हैं व्यूज

इस गाने को अमर बनाने में कुमार सानू और अलका याग्निक का हाथ है। दोनों की मिठास से भरी और मधुर आवाज ने इस गीत को इतना लोकप्रिय बना दिया कि आज यह कल्ट क्लासिक रोमांटिक सॉन्ग्स में से एक बन गया है।

 

आज भी यूट्यूब पर गाने पर मिलियन में व्यूज हैं। फिल्म से ज्यादा हिट इसके गाने हुए थे जिनमें से 'पहली पहली बार मोहब्बत की है' भी है।

यह भी पढ़ें- 78 साल पहले दिलीप-नरगिस पर फिल्माया गया कल्ट गाना, दुल्हनों का बन गया था फेवरेट; रीमेक वर्जन भी है सुपरहिट

यह भी पढ़ें- Radio पर बैन था Lata Mangeshkar का ये सुपरहिट गीत, गलती से लूप पर बजता रहा; 66 साल पहले लिरिक्स बना था सिर दर्द