विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंदूक की नोक पर Kumar Sanu ने 8 बार गाया था 36 साल पुराना ये Cult Song, UP-बिहार में छा गया था रोमांटिक गाना

Published: Thu, 09 Jul 2026 06:33 PM (IST)

कुमार सानू (Kumar Sanu) ने 90s के दौर में एक रोमांटिक गाना गाया जो यूपी-बिहार में इतना पॉपुलर हुआ कि एक बार उन्हें जबरदस्ती 8 बार ये गाना गवाया गया।

मजबूरी में कुमार सानू को गाना पड़ा था एक ही गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

मजबूरी में कुमार सानू को गाना पड़ा था एक ही गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि कुमार सानू (Kumar Sanu) 90के दौर में रोमांटिक गानों के बादशाह बन गए थे। वह गीतकार और संगीतकार की पहली पसंद हुआ करते थे। कोई भी रोमांटिक या इमोशनल गाना बनता तो उसे गवाने के लिए सबसे पहले मन में एक ही सिंगर का नाम आता और वह थे कुमार सानू।

उन्होंने सिनेमा को कोई सुपरहिट गाने भी दिए जो आज भी अमर है। इनमें से एक गाना तो इतना पॉपुलर हुआ कि यूपी-बिहार में लोग इस कदर दीवाने हो गए कि उसे बार-बार सुनते थे। एक बार इस गाने को लेकर दीवानगी इस कदर बढ़ गई कि कुमार सानू से लाइव गाना गवाने के लिए उनकी कनपटी पर बंदूक ही तान दी गई।

कुमार सानू का सुपरहिट गाना

कनपटी पर बंदूक और बार-बार गाना गवाने की जिद्द... बिहार में परफॉर्मेंस देने गए कुमार सानू की सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई थी। उन्होंने मजबूरी में आकर गाना गाया। यह गाना था 1990 की सुपरहिट फिल्म आशिकी (Aashiqui) का 'मैं दुनिया भुला दूंगा' (Main Duniya Bhula Dunga)। 

यूपी-बिहार में क्रेजी हो गए थे लोग

इस गाने को कुमार सानू ने अनुराधा पौडवाला के साथ आवाज दी थी, जबकि इसके बोल समीर अंजान ने लिखे थे। समीर के एक-एक बोल को कुमार सानू की आवाज ने अमर बनाया। यह गाना 90s में भी पॉपुलर था और आज भी कल्ट बना हुआ है। इस गाने को यूपी-बिहार में सबसे ज्यादा पसंद किया गया।

इस गाने से ही उन्हें सफलता मिली थी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि इसका क्रेज इतना बढ़ जाएगा कि कोई उनकी कनपटी पर ही बंदूक तान देगा।

Main Duniya Bhula Dunga

कुमार सानू से जबरदस्ती गवाया गया था गाना

दरअसल, फिल्मी गलियारों में ऐसी चर्चा हुई थी कि बिहार में एक इवेंट के दौरान कुमार सानू की कनपटी पर बंदूक रखकर 16 बार 'मैं दुनिया भुला दूंगा' गाना गवाया गया था। शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत में कुमार सानू ने खुलासा किया था कि 16 बार नहीं, बल्कि 8 बार उनसे गाना गवाया गया था। वह बिहार में एक इवेंट में गए थे।

 

कुमार सानू पर तान दी गई थी बंदूक

सिंगर ने बताया था कि जब उन्होंने एक दो बार गाने को गा लिया था तो उनसे पूछा था- ठीक है ना? पर बंदूक तानने वाले नहीं माने। उन्होंने सिंगर से करीब 8 बार सेम गाना गवाया। उन्होंने यह भी कहा था कि यूपी-बिहार से उन्हें बहुत प्यार मिला।

यह भी पढ़ें- एक रात में बना था Rishi Kapoor का ये कल्ट गाना, Kumar Sanu ने दी थी आवाज; 34 साल बाद भी हिट

यह भी पढ़ें- चाय पीकर Kumar Sanu को गाना पड़ा सलमान का ये सुपरहिट गाना, आवाज सुनकर हैरान रह गए थे म्यूजिक डायरेक्टर्स