विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कनपटी पर बंदूक रखकर इस सिंगर से 8 बार गवाया गया था एक ही गाना, रोमांटिक सॉन्ग बना था सिर दर्द

Published: Sat, 24 Jan 2026 10:50 AM (IST)

हर सिंगर चाहता है कि उसका गाना सुपरहिट हो जाए और लोग उसे सुनते ही दीवाने बन जाए। मगर दीवानगी ...और पढ़ें

बंदूक की नोक पर गाना गाने के लिए मजबूर हुआ सिंगर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

बंदूक की नोक पर गाना गाने के लिए मजबूर हुआ सिंगर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ गाने दिलों को छू जाते हैं। आवाज इतनी मधुर होती है कि सालों साल वे सदाबहार रहते हैं। 90 के दशक में एक ऐसा ही रोमांटिक गाना आया था जिसने सुनने वालों को अपना दीवाना बना दिया था। मगर यह गाना कब सिंगर के लिए सिर दर्द बन जाएगा, यह किसी को नहीं मालूम था। एक बार तो इस गाने को गवाने के लिए लोगों ने सिंगर पर बंदूक ही तान दी थी।

जी हां, सही पढ़ा आपने! म्यूजिक इंडस्ट्री के एक दिग्गज सिंगर को एक ही गाने को 8 बार गवाने के लिए बंदूक की नोक पर मजबूर किया गया था। उन्होंने भी सहमकर यह गाना गाया। यह सिंगर कोई और नहीं बल्कि कुमार सानू (Kumar Sanu) हैं। आखिर किस गाने के लिए उन पर बंदूक तानी गई थी, यहां जानिए...

एक गाने ने बदली सिंगर की किस्मत

कुमार सानू ने 90 के दशक में कई बेहतरीन गाने दिए हैं। 'यह बंधन तो', 'तू कौन है तेरा नाम क्या', 'मुझसे मोहब्बत का इजहार', 'आपका आना दिल धड़काना', 'हमको तुमसे प्यार है' जैसे कई गाने आज भी उतने ही मशहूर हैं, जितना पहले थे। उन्होंने अपने पीक करियर में एक ऐसा ही गाना गाया था जो इतना ज्यादा पसंद किया गया था कि यूपी-बिहार में लोग उनके फैन हो गए थे।

Kumar sanu

देशभर में फैली गाने की दीवानगी

यह गाना था राहुल रॉय और अनु अग्रवाल स्टारर फिल्म आशिकी का रोमांटिक गाना 'मैं दुनिया भुला दूंगा' (Main Duniya Bhula Dunga Song)। इस गाने के बोल समीर ने लिखे थे लेकिन आवाज कुमार सानू ने दिया था। यही वो गाना था जिसने कुमार सानू को म्यूजिक इंडस्ट्री में सफलता दिलाई थी और इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने दिए।

यह भी पढ़ें- 'दूसरे के गाने सुने तो मर्डर...', कुमार सानू के जबरा फैन को हुआ 'वहम', तीन बार खुदकुशी की कोशिश, सिंगर ने मनोचिकित्सक से मांगी मदद

Kumar Sanu Aashiqui Song

बंदूक की नोक पर गाने को हुए मजबूर

इस गाने को लेकर दीवानगी इतनी थी कि एक बार कुमार सानू बिहार गए थे और वहां उन पर बंदूक की नोक पर उन्हें यह गाना 8 बार गवाया गया था। खुद सिंगर ने शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत में इस किस्से को याद किया। जब उनसे पूछा गया कि कनपटी पर बंदूक रखकर उनसे 'दुनिया भुला दूंगा' गवा दिया गया था।

तब सिंगर ने कहा कि यह बिहार में हुआ था। उन्होंने कहा कि उन्हें 16 बार नहीं, बल्कि 7-8 बार गवाया गया था। जब वह एक-दो बार गा लिए तो उन्होंने बंदूक तानने वाले से बोला- ठीक है? उन्होंने कहा कि ठीक नहीं, और गाओ। उन्होंने कहा कि यूपी-बिहार में उन्हें बहुत प्यार मिला।

यह भी पढ़ें- Kumar Sanu को एक्स वाइफ के खिलाफ 50 करोड़ के मानहानी केस में बड़ी राहत, सिंगर के खिलाफ नहीं बोल सकतीं पत्नी