Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Wajid Khan Passes Away: वाजिद खान के निधन की खबर से फैंस को लगा धक्का, किए ये ट्वीट

    By Nazneen AhmedEdited By:
    Updated: Mon, 01 Jun 2020 09:04 AM (IST)

    Wajid Khan Passes Away फेम म्यूज़िक कम्पोज़र वाजिद खान भी इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Wajid Khan Passes Away: वाजिद खान के निधन की खबर से फैंस को लगा धक्का, किए ये ट्वीट

    नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2020, पूरे देश और दुनिया के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कहर बनकर टूटा है। करीब एक महीने पहले इंडस्ट्री ने अपन दो दिग्गज़ अभिनेताओं इरफान खान और ऋषि कपूर को खो दिया। अब फेमस म्यूज़िक कम्पोज़र वाजिद खान भी इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए हैं। यानी इंडस्ट्री की फेमस म्यूज़िक कम्पोज़र की जोड़ी साजिद-वाजिद की जोड़ी अब टूट गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खबरों की मानें तो, 42 साल के वाजिद का निधन सोमवार तड़के मुंबई के एक अस्पताल में हुआ। रिपोर्ट में म्यूज़िक कंपोज़र सलीम मर्चेंट के हवाले से बताया गया कि वाजिद चेम्बूर के सुराना अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से भर्ती थे, जहां उनकी हालत बिगड़ती चली गयी। बताया जा रहा है कि उन्हें किडनी की समस्या थी। कुछ दिन  पहले ही उनकी किडनी में संक्रमण का पता चला और उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। पिछले चार दिनों से वो वेंटिलेटर पर थे। खबरें तो यहां तक हैं कि वाजिद कोरोना वायरस का भी शिकार हो गए थे। हालांकि इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं है। वाजिद खान के निधन से फिल्म जगत के लोग और फैंस को धक्का लगा है और वो ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    आपको बता दें कि वाजिद ख़ान ने साजिद यानी अपने भाई के साथ 1998 की फ़िल्म प्यार किया तो डरना क्या से बतौर म्यूज़िक कंपोज़र अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सलमान खान की कई फिल्मों में म्यूजिक दिया। वाजिद, सलमान के बहुत करीबी थी वो उन्हें अपना गॉड फादर मानते थे। गर्व, तेरे नाम, तुमको ना भूल पाएंगे, पार्टनर और दबंग जैसी सलमान की कई फिल्मों में साजिद-वाजिद ने ही म्यूज़िक दिया है। वाजिद ने कुछ फ़िल्मों में प्लेबैक सिंगिंग भी की जैसे सलमान का फेमस सॉन्ग 'तेरा ही जलवा' और अक्षय कुमार का 'चिंता का चिता' इन्हीं का गाया हुआ है।