Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vivek Agnihotri ने फिल्म कलाकारों को फिर लताड़ा, कहा- ब्रांड का प्रमोशन करने में व्यस्त, रीढ़ की हड्डी नहीं

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 31 May 2023 03:28 PM (IST)

    Vivek Agnihotri Slams Bollywood Again विवेक अग्निहोत्री फिल्म निर्देशक है। अब उन्होंने एक बार फिल्म बॉलीवुड पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड के कलाकारों में रीढ़ की हड्डी नहीं है और वे सभी ब्रांड के प्रमोशन में व्यस्त है।

    Hero Image
    Vivek Agnihotri Slams Bollywood Again, Vivek Agnihotri

    नई दिल्ली, जेएनएन। Vivek Agnihotri Slams Bollywood Again: फिल्म द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कांस फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने गए कलाकारों के फैशन पर प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब है कि निर्देशक विवेक ने हाल ही में संपन्न हुए कांस फिल्म फेस्टिवल को लेकर ट्वीट किया था कि यह जगह फिल्म दिखाने के लिए है ना कि फैशन शो करने के लिए है। अब इस पर उन्होंने अपना मत रखा है। उन्होंने जानकारी दी है कि फैशन ने फिल्मों को रिप्लेस कर दिया है। जबकि फैशन भी ऐसा होता है जो कि सेंसेशन बनता है जो कि असली नहीं होता। वह बहुत ही विचित्र दिखता है और फैशन के जगत में लोगों को चौंकाने का काम करता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    View this post on Instagram

    A post shared by Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri)

    विवेक अग्निहोत्री ने क्यों कहा कि कांस फिल्म फेस्टिवल फैशन शो बन गया है?

    विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म द ताशकंद फाइल्स के बारे में भी बात की है। इसे भी इस फेस्टिवल में दिखाया गया था। उन्होंने जानकारी दी कि अब कांस फिल्म फेस्टिवल फैशन शो बनकर रह गया है। वे कहते हैं,

    "कांस फिल्म फेस्टिवल में मैंने देखा कि फैशन मॉडल और इनफ्लुएंसर विचित्र कॉस्टयूम पहनते हैं। उनका मुख्य काम लोगों का ध्यान आकर्षित करना होता है। कई महान कलाकार और निर्देशक वहां से गुजर जाते हैं और उनके बारे में कोई चर्चा नहीं होती। कई बार तो उन्हें हटा दिया जाता है।"

    कांस फिल्म फेस्टिवल पर बॉलीवुड के कलाकार चुप क्यों है?

    जब विवेक अग्निहोत्री से पूछा गया कि कांस फिल्म फेस्टिवल के फैशन फेस्टिवल बनने पर बॉलीवुड के कलाकार चुप क्यों है। तब उन्होंने कहा,

    "वह फिलहाल ब्रांड प्रमोशन में बिजी हैं। इसी के चलते सभी ने चुप्पी साध रखी है। बॉलीवुड के कलाकारों के पास अब रीढ़ की हड्डी नहीं बची है। सभी बॉलीवुड कलाकार सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बन गए हैं।"

    द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का व्यापार किया था?

    विवेक अग्निहोत्री फिल्म निर्देशक हैं। उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार कर चुकी हैं। उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर 250 से ज्यादा करोड़ का व्यापार किया था। इस फिल्म में कई कलाकारों की अहम भूमिका थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri)