विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवेक अग्निहोत्री ने करण जौहर के शो को बताया बकवास, कहा- सिर्फ लोगों के बेडरूम सीक्रेट्स में है दिलचस्पी

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Fri, 30 Sep 2022 09:46 AM (IST)

Vivek Agnihotri on Karan Johar विवेक अग्निहोत्री और करण जौहर के बीच यूं तो छत्तीस का आंकड़ा है। अब एक ...और पढ़ें

Vivek Agnihotri called Karan Johar show rubbish
Vivek Agnihotri called Karan Johar show rubbish

नई दिल्ली, जेएनएन। Vivek Agnihotri on Karan Johar: 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। हाल ही में उन्होंने पॉपुलर फिल्म मेकर करण जौहर को लेकर कुछ ऐसा कहा जिससे वो सुर्खियों में आ गए। उन्होंने कॉफी विद करण को बकवास शो बताया और कहा कि करण जौहर को सिर्फ लोगों की प्राइवेट लाइफ में इंटरेस्ट होता है।

कॉफी विद करण को बताया बकवास

ब्रूट इंडिया को दिए इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री से जब पूछा गया कि अगर उन्हें करण अपने शो कॉफी विद करण पर बुलाएंगे तो वो जाना पसंद करेंगे। इस पर जवाब देते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि वो कभी भी ऐसे शो में जाना पसंद नहीं करेंगे क्योंकि यह एक दम बकवास शो है।

विवेक अग्निहोत्री की खरी खरी

विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा कि करण जौहर अपने शो में सिर्फ लोगों की बेडरूम लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं। अब वो मिडिल एज में हैं उनके दो बच्चे हैं, उनकी लाइफ में बेडरूम रोमांस ज्यादा अहम नहीं है और ना ही करण जौहर को बताने के लिए कुछ खास है। उन्होंने कहा- वो शो बहुत आर्टिफिशियल है, ऐसे में मेरा वहां जाना बहुत अजीब हो जाएगा।

करण जौहर को सिर्फ प्राइवेट लाइफ में इंटरेस्ट

कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर ने इंटरव्यू में कहा, ' मैं बहुत धार्मिक व्यक्ति हूं, मेरी लाइफ में अब से*स जरूरी नहीं हैं। मेरी जिंदगी इसके इर्द गिर्द नहीं घूमती। उन्हें सुनना है कि कौन किसे डेट कर रहा है, किसने किसको धोखा दिया है। यह सब स्टोरी मेरे पास नहीं है।' विवेक का कहना है कि करण जौहर शो में सिर्फ अपने क्लोज लोगों को ही बुलाते हैं। उन्हें ही खुश करते हैं और बाकी लोगों के लिए यह शो बकवास ही है।

बीफ वीडियो पर दी सफाई

बता दें कि इसी इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने अपने बीफ वाले वीडियो पर भी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा कि हां मैं बीफ खाता था लेकिन वो बफैलो मीट था ना कि काऊ का। और वो वीडियो पूरी तरह से एडिटेड था। उसे मेरी इमेज खराब करने के लिए वायरल किया गया था। 

यह भी पढ़ें

Vikram Vedha Twitter Review: 'विक्रम वेधा' को बताया ओरिजिनल से बेहतर, लोगों को पसंद आ रही सैफ-ऋतिक की जोड़ी

Adipurush Teaser Poster: इंतजार हुआ खत्म! सामने आया प्रभास की 'आदिपुरुष' का फर्स्ट पोस्टर