प्रियंका चोपड़ा के पति निक को शाहिद कपूर ने दी यह सलाह
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड एक्टर-सिंगर निक जोनास ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी।
मुंबई। प्रसिद्ध फिल्ममेकर के मशहूर शो कॉफी विद करण पर ज्यादातर सेलेब्स आते हैं और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों को शेयर करते हैं। हाल ही में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और के एल राहुल के एपिसोड ने फैन्स का दिल जीत लिया जिसके बाद अब अगले एपिसोड में एक्टर शाहिद कपूर और उनके भाई ईशान खट्टर साथ नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि, शाहिद कपूर ने इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा के पति निक को एक महत्वपूर्ण सलाह दी है।
जी हां, प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर फिल्म कमीने में साथ नजर आए थे। दोनों के बीच उस समय अफेयर की भी बाते सामने आई थी। अब जब शाहिद कपूर की शादी मीरा राजपूत से हो चुकी है और प्रियंका चोपड़ा निक जोनास की दुल्हन हैं तो करण जौहर ने दिलचस्प सवाल शाहिद कपूर से पूछे। शो के प्रोमो में देखा जा सकता है कि, करण ने जब शाहिद से पूछा कि वह प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास जो कि न्यूली वेड कपल है को क्या सलाह देना चाहेंगे तो उन्होंने कहा कि वह निक से कहना चाहेंगे कि, वह कभी भी इस रिश्ते से बैकआउट नहीं करें। क्योंकि अभी वह जिसके साथ हैं वह पूरी तरह से देसी गर्ल है। यह कहते हुए शाहिद ने कैमरा की तरफ आंख मारी। इस प्रोमो में शाहिद कपूर और ईशान खट्टर के बीच ब्रोमांस भी नजर आता है। हाल ही में कॉफी विद करण 6 के एक एपिसोड के खत्म होने के बाद एक प्रोमो दिखाया गया।
Karan: “What advice would you give to Nick Jonas?”
Shahid: “Never back down buddy, you’re with the original Desi Girl.” #KoffeeWithKaran pic.twitter.com/FEmOeRVEzE — Rainberry🍇 (@piggy_chopps) January 6, 2019
यह भी पढ़ें: Box Office: सिंबा Super Hit, शनिवार को जमकर कमाई, रेस 3 को भी पछाड़ा
बता दें कि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड एक्टर-सिंगर निक जोनास ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। प्रियंका ने पिछले साल अगस्त में मुंबई में रोका और सगाई की थी। प्रियंका और निक की शादी की चर्चा पूरी दुनिया में थी क्योंकि दोनों ही ग्लोबली प्रसिद्ध हैं। प्रियंका ने दिल्ली में रिसेप्शन दिया था जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। इसके बाद प्रियंका और निक ने दो रिसेप्शन मुंबई में दिए थे। एक खास तौर पर मीडिया के लिए था और दूसरा बॉलीवुड के लिए।
यह भी पढ़ें: Golden Globes Awards सोमवार की सुबह, रेस में लेडी गागा, ब्लैक पेंथर और वाइस