माँ के बाद अब नाना ने खोला तैमूर की शरारतों का पिटारा
रणधीर कहते हैं कि मुझे तैमूर को देखकर यह बात स्पष्ट रूप से समझ आती है कि वाकई में वह स्मार्ट बॉय है। ...और पढ़ें

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। करीना कपूर ख़ान के बेटे तैमूर सोशल मीडिया पर लगातार खबरों में बने रहते हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रही हैं। करीना कपूर ख़ान ने खुद यह बात स्वीकारी है कि उनके और सैफ़ अली ख़ान में इस बात को लेकर लड़ाई भी बहुत होती है कि आखिर तैमूर किस पर गए हैं।
सैफ़ कहते हैं कि उनमें पटौदी लुक है, लेकिन करीना कहती हैं कि तैमूर पूरी तरह उनके पिता रंधीर कपूर की तरह दिखते हैं। ऐसे में यही बात जब नाना रणधीर कपूर से पूछी गई तो उन्होंने एक इंटरव्यू में स्वीकारा कि तैमूर के मैं बेहद करीबी हूं और अब मैं करीना के घर अधिक जाने लगा हूं। पहले इतनी बार नहीं जाता था। लेकिन अब तैमूर का आकर्षण मुझे खींच लाता है। रणधीर ने भी करीना की हां में हां मिलाते हुए कह दिया है कि यह सच है कि हां, तैमूर में तो कपूर्स का ही लुक नज़र आता है। उसमें कपूर की ही जीन है। रणधीर ने बताया है कि उन्हें अपने ग्रैंड चिल्ड्रन के साथ समय बिताना हमेशा ही अच्छा लगता है और तैमूर तो अभी घर में सबसे नया मेहमान है तो सभी उसे बहुत पसंद करते हैं। रणधीर ने स्वीकारा है कि परिवार के कई सदस्यों का मानना है कि उसकी आंखें और चेहरा मेरी तरह है। लेकिन जो भी है वह बहुत प्यारा है। रणधीर ने बताया कि जिस तरह से हर समय तैमूर के पीछे न्यूजपेपर के कैमरामैन और बाकी मीडिया हर समय फोटो के लिए लगे रहते हैं, उन्हें डर है कि जब तैमूर बड़े हों, तो वह यह सब देखकर बिगड़ न जायें।
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन पत्नी, बेटी, नातिन और बहू सहित पहुंचे अवॉर्ड फंक्शन में, एेसा था समां, देखिए तस्वीरें

रणधीर कहते हैं कि मुझे उसे देखकर यह बात स्पष्ट रूप से समझ आती है कि वाकई में वह स्मार्ट बॉय है। वह शर्मिला नहीं है। रणधीर ने यह भी कहा कि तैमूर काफी नौटी बॉय हैं।


कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।