विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Boycott Kapil Sharma बना सोशल मीडिया का सबसे बड़ा ट्रेंड, क्योंकि सिद्धू तो...

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 18 Feb 2019 11:49 AM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 11:58 AM (IST)

दरअसल, पुलवामा हमले के बाद सिद्धू ने कहा था कि आप इस हमले का दोष पूरे देश पर नहीं मढ़ ...और पढ़ें

Boycott Kapil Sharma बना सोशल मीडिया का सबसे बड़ा ट्रेंड, क्योंकि सिद्धू तो...
Boycott Kapil Sharma बना सोशल मीडिया का सबसे बड़ा ट्रेंड, क्योंकि सिद्धू तो...

मुंबई। पुलवामा आतंकी हमले के बाद अपने बयान को लेकर देश भर में लोगों के निशाने पर आये नवजोत सिंह सिद्धू को पता नहीं है कि कपिल शर्मा शो से चैनल ने उन्हें हटा देने का फैसला किया है l इस बात से कपिल के कुछ फैन्स नाराज़ हैं और सोशल मीडिया पर कपिल के शो का बहिष्कार करने की मांग सबसे अधिक ट्रेंड कर रही है l 

ट्वीटर पर कपिल शर्मा के बहिष्कार का ट्रेंड बन गया है जिसमें उनका विरोध करने वालों के साथ समर्थन करने वाले भी हैं l 

इस बीच कपिल शर्मा ने चंडीगढ़ के एक इवेंट में कहा है कि अभी नवजोत सिंह सिद्धू के कुछ और कमिटमेंट हैं इसलिए  अर्चना पूरन सिंह हमारे साथ शूट कर रही हैं l मौजूदा वक्त में सिद्धू हामारे साथ नहीं हैं l हालांकि ये बहुत ही छोटी चीज है l यहां पर प्रोपेगंडा होता है जिसमें इस तरीकें की बातें आती हैं l मेरा मानना ये है कि किसी को बैन करना या न करना या सिद्धू जी को शो से बाहर निकालना इन बातों को कोई सल्यूशन नहीं हैl एक सही समाधान हमें मिल कर देखना होगा l  

लगातार शो से उन्हें हटाने जाने और नहीं तो शो का बहिष्कार किये जाने की मांग के बाद सिद्धू ने कल एक बयान दिया, जिसमें उन्होंने कह है कि उन्हें विधानसभा के सत्र में शामिल होना था इसलिए वो उस समय कपिल के शो की शूटिंग नहीं कर पाए थे और इसलिए दो एपिसोड के लिए चैनल ने किसी और को लाया था l उन्हें शो से टर्मिनेट किये जाने के बारे में चैनल की तरफ़ से अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है l अगर मेरे बयान की वजह से ऐसा कुछ होता भी है तो भी मैं उस पर टिका रहूंगा l  

बीते शनिवार-रविवार को सिद्धू शो में आये तो सोशल मीडिया पर बवाल मच गया लेकिन बाद में लोगों का गुस्सा शांत हुआ जब अर्चना के शो में एंट्री का वीडियो आया l हालांकि ये भी सच नहीं लग रहा है, जब आप अर्चना पूरन सिंह का बयान जानेंगे।

सिद्धू को शो से हटाने जाने को लेकर न तो अभी सोनी ने बयान जारी किया है और न ही शो को प्रोड्यूस करने वाली सलमान खान की कंपनी ने। लेकिन एजेंसी रिपोर्ट के मुताबिक अर्चना ने एक बातचीत में कहा है कि वो सिद्धू की जगह शो में नहीं आई हैं। वो सिद्दू का परमानेंट रिप्लेसमेंट नहीं हैं। अर्चना ने बताया है कि उन्होंने पुलवामा अटैक के पहले ही दो एपिसोड शूट कर लिए थे जो सोन चिड़िया स्टारकास्ट और सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग प्रमोशन के लिए आने वाले सितारों के साथ थे l उस समय सिद्धू जी किसी काम में बिज़ी हो गए थे तो चैनल ने उन्हें आग्रह किया था कि वो दो एपिसोड में सिद्धू की कुर्सी संभाल लें। यानि अर्चना के बयान से साफ़ है कि अगले हफ़्ते सिद्धू दिखाई तो नहीं देंगे लेकिन वो शो से हटाये भी नहीं गए हैं।

दरअसल, पुलवामा हमले के बाद सिद्धू ने कहा था कि आप इस हमले का दोष पूरे देश पर नहीं मढ़ सकते हैं। पूरे देश या किसी एक को इसका दोष देना ठीक नहीं है। यह सच है कि यह हमला कायरता है और आतंकवाद, हिंसा कहीं से भी सही नहीं है और जिसने यह सब किया है, उस सजा मिलनी ही चाहिए। सिद्धू की ये बातें वर्तमान में देश के मूड से उल्ट थीं इसलिए लोग भड़क गए और ये मांग जोर पकड़ने लगी कि शो से सिद्धू को बाहर नहीं किया गया तो वो कपिल के शो का बॉयकॉट करेंगे l

सोशल मीडिया पर ये बात जोरों से ट्रेंड कर रही हैं कि चैनल को देखना ( unsubscribe Sony TV ) बंद कर दो। दर्शक ऑफिशियल कन्फर्मेशन चाहते हैं। लोगों का कहना है कि वो सिद्धू का पाकिस्तान और इमरान खान प्रेम जानते हैं लेकिन उन्हें कोई भरोसा नहीं है।

यह भी पढ़ें: Pulwama Terror Attack पर सानिया मिर्ज़ा का तगड़ा बयान...