मतदान से पहले प्रियंका चोपड़ा ने ईशा अम्बानी के घर की Crazy पार्टी, देखें तस्वीरें
मुंबई आने के बाद प्रियंका की पार्टियों का सिलसिला जारी है। इससे पहले वो अपनी फ़ैमिली और कज़िंस के साथ एक रेस्तरां में डिनर के लिए गयी थीं।
मुंबई। मुंबई में 29 अप्रैल को लोक सभा चुनाव 2019 के लिए मतदान हुआ। डेमोक्रेसी के इस महायज्ञ में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अमेरिका से मुंबई आयी हैं और उन्होंने सोमवार सुबह वोट भी डाला, मगर इससे पहले रविवार की रात प्रियंका ने अपने गर्ल गैंग के साथ जमकर मस्ती की थी।
प्रियंका चोपड़ा ने नाइट आउट की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में प्रियंका ज़मीन पर बैठी हुई हैं। कज़िन परिणीति चोपड़ा, ईशा अम्बानी और उनकी होने वाली सिस्टर इन लॉ राधिका मर्चेंट एक ही कतार में खड़ी हुई हैं।राधिका ईशा के भाई अनंत अम्बानी की गर्लफ्रेंड हैं। कुछ और दोस्त साथ में नज़र आ रही हैं। बैकग्राउंड में आइसक्रीम भी दिख रही है, जिसकी कहानी प्रियंका ने फोटो कैप्शन में बतायी है- घर पर आइसक्रीम बनायी है। मेजबान ईशा अम्बानी का शुक्रिया। तुम्हारा घर शानदार है। तुम्हें बहुत प्यार और ख़ुशियां मिलें। अभी और गर्ल्स नाइट आने वाली हैं। आलिया भट्ट तुमने कुछ मिनटों से मस्ती करने से चूक गयीं।
प्रियंका के इस कैप्शन से पता चल रहा है कि आलिया भट्ट भी इस गर्ल नाइट आउट में शामिल थीं, बस आइसक्रीम पार्टी से कुछ देर पहले ही चली गयी थीं। परिणीति चोपड़ा ने फोटो पर कमेंट करते हुए कहा कि यह सबसे मज़ेदार नाइट आउट था। इससे पता चलता है कि वाकई सभी ने कितनी मस्ती की होगी। मुंबई आने के बाद प्रियंका की पार्टियों का सिलसिला जारी है। इससे पहले वो अपनी फ़ैमिली और कज़िंस के साथ एक रेस्तरां में डिनर के लिए गयी थीं।
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में हॉलीवुड एक्ट्रेस मिंडी केलिंग के साथ एक फ़िल्म साइन की है। वहीं बॉलीवुड में वो शोनाली बोस की फ़िल्म स्काय इज़ पिंक में वापसी करेंगी। इस फ़िल्म में फरहान अख़्तर और ज़ायरा वसीम भी मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं।