Move to Jagran APP

अमिताभ बच्चन के इस अद्भुत डायरेक्टर के लिए ताउम्र कुंवारी रही एक अभिनेत्री

यह कहना गलत नहीं होगा कि देसाई ने अपने दौर के सभी टॉप के स्टार्स के साथ काम किया और उनकी बनाई गयी फ़िल्में इंडियन सिनेमा में एक मिसाल बनीं!

By Hirendra JEdited By: Published: Fri, 01 Mar 2019 12:48 AM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 06:10 AM (IST)
अमिताभ बच्चन के इस अद्भुत डायरेक्टर के लिए ताउम्र कुंवारी रही एक अभिनेत्री
अमिताभ बच्चन के इस अद्भुत डायरेक्टर के लिए ताउम्र कुंवारी रही एक अभिनेत्री

मुंबई। अमिताभ बच्चन Amitabh bachchan को सदी का महानायक बनाने में फ़िल्म डायरेक्टर मनमोहन देसाई Manmohan Desai का अभूतपूर्व योगदान है। 1 मार्च को उनकी 25 वीं पुण्यतिथि के मौके पर वो याद आये। निधन के इतने साल बाद भी अपनी फ़िल्मों के द्वारा बॉलीवुड फैंस के बीच प्रासंगिक बने हुए हैं।

loksabha election banner

अमिताभ बच्चन के कैरियर में उनका अद्भुत योगदान रहा है। खुद अमिताभ बच्चन भी कई मौकों पर ऐसा कह चुके हैं। अमिताभ बच्चन को नायक के रूप में लेकर मनमोहन देसाई ने कई यादगार फ़िल्में दी हैं। 'अमर अकबर एंथनी', 'परवरिश', 'सुहाग', 'नसीब', 'देश प्रेमी', 'कुली', 'मर्द', 'गंगा जमुना सरस्वती' और 'तूफ़ान' मनमोहन देसाई की ये सभी फ़िल्में बच्चन की बेस्ट फ़िल्मों में गिनी जाती हैं। ज़ाहिर है अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक बनाने में मनमोहन देसाई के इन फ़िल्मों की बड़ी भूमिका है।

यह भी पढ़ें: माता-पिता और दीदी संग डिनर करने पहुंचे रणवीर सिंह, दीपिका नहीं दिखीं साथ, देखें तस्वीरें

मनमोहन देसाई उन चुनिंदा डायरेक्टर्स में से हैं जिन्होंने राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर तीनों भाइयों के साथ भी अलग-अलग फ़िल्में की हैं। राज कपूर के साथ उन्होंने 'छलिया', शम्मी कपूर के साथ 'राजकुमार', 'बदतमीज' और 'ब्लफमास्टर' जैसी फ़िल्में दीं तो वहीं शशि कपूर के साथ 'आ गले लग जा' और 'सुहाग' जैसी फ़िल्में दी हैं। सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ भी मनमोहन देसाई ने 'सच्चा झूठा' और 'रोटी' जैसी कामयाब फ़िल्में दी हैं। जीतेंद्र, धर्मेन्द्र, शत्रुघ्न सिन्हा, ऋषि कपूर और रंधीर कपूर जैसे स्टार्स के साथ भी देसाई ने कुछ बेहतरीन और यादगार फ़िल्में दी हैं।

यह कहना गलत नहीं होगा कि मनमोहन देसाई ने अपने दौर के सभी टॉप के स्टार्स के साथ काम किया और उनकी बनाई गयी फ़िल्में इंडियन सिनेमा में एक मिसाल बनीं! एक मार्च 1994 में मनमोहन देसाई के निधन की खबर ने पूरे बॉलीवुड को हिला दिया था। ख़बरों की माने तो देसाई की मौत उनके घर की बालकनी से गिरने से हुई। उस वक्त ऐसी भी बातें हो रही थीं कि उन्होंने आत्महत्या किया था। हालांकि उनकी मौत आज भी एक रहस्य है।

क्या आप जानते हैं मनमोहन देसाई से फ़िल्म अभिनेत्री नंदा बेहद मोहब्बत करती थीं। देसाई भी उन्हें चाहते थे। लेकिन, बेहद शर्मीली नंदा मनमोहन से कभी अपने प्यार का इज़हार न कर सकीं और फिर मनमोहन देसाई की शादी हो गयी। मनमोहन की शादी के बाद नंदा भी अपनी ज़िंदगी में सिमट कर रह गयीं! लेकिन, कुछ समय बाद ही देसाई की पत्नी का निधन हो गया। 

इसके बाद मनमोहन ने फिर से नंदा के नाम मोहब्बत का पैगाम पहुंचाया। नंदा ने उसे स्वीकार भी कर लिया। 1992 में 53 साल की उम्र में नंदा ने उनसे सगाई कर ली। लेकिन, होनी को शायद कुछ और ही मंजूर था। सगाई के दो साल बाद ही मनमोहन देसाई की मौत हो गई। देसाई और नंदा दोनों कभी एक नहीं हो पाए और इस तरह नंदा ताउम्र अविवाहित ही रह गईं। नंदा का निधन 75 साल की उम्र में साल 2014 में हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.