Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Birthday Bhumi Pednekar: इतनी बदल गई हैं भूमि, फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन देख होंगे इंस्पायर

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Thu, 18 Jul 2019 04:27 PM (IST)

    Happy Birthday Bhumi Pednekar भूमि का आज 30वां जन्मदिन है। इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म के साथ अपने लुक्स और फैट टू फिटनेस चैलेंज को लेकर वे चर्चा में ...और पढ़ें

    Hero Image
    Happy Birthday Bhumi Pednekar: इतनी बदल गई हैं भूमि, फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन देख होंगे इंस्पायर

    नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Bhumi Pednekar: फिल्मी सितारे अपने अभिनय के साथ-साथ अपने कुछ न कुछ यूनीक करते हैं जिससे उनके फैंस इंस्पायर होते हैं। ऐसा ही कुछ किया है अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने। भूमि का आज जन्मदिन है और इस दिन हम आपको भूमि के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक और खास बातें बताने जा रहे हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म 'दम लगा के हईशा' 2015 में आई थी जिससे अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर जल्द ही फिल्म सांड की आंख में नजर आएंगी। भूमि इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म के साथ अपने लुक्स और फैट टू फिटनेस चैलेंज को लेकर चर्चा में हैं। भूमि ने अपने लुक्स को लेकर जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेंशन किया है। अलग-अलग किरदार निभाते हुए भूमि ने अपने लुक्स को काफी चेंज किया है और हाल ही में जो उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है उसे देखकर भूमि का फैट टू फिट कमिटमेंट देखा जा सकता है। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Imagine a world where you’re just chilling by a pool with No WATER...No summer water love, No popsicles to cool you down, No luxurious showers...No wine and dine to go through the hot summer 😫 Yes you might think this is such first world problem Bhumi...but we, the urban classes are the biggest abusers of this resource...so start imagining a world without water and how it would affect your fav activities. So be responsible, save water and Just चिल्ल 😎 . . #hello #Insta #fam #love #wednesday #waterbaby #wednesdaywisdom #savewater #goodmorning #waterheroes

    A post shared by Bhumi Pednekar (@bhumipednekar) on

    भूमि पिछले कई दिनों से अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करती आईं हैं। इसमें उनके फैट टू फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन को साफ देखा जा सकता है। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    👀 at you ! . . . #Saturday #Lunching #Neon #Love

    A post shared by Bhumi Pednekar (@bhumipednekar) on

    भूमि पेडनेकर ने फिल्मों में अपने किरदार के मुताबिक अपनी फिटनेस को लेकर एक्सपीमेंट्स किए हैं। अगर बात करें उनकी पहली फिल्म दम लगा के हईशा की तो इसमें उन्हें एक ओवरवेट महिला का किरदार निभाना था। इसके लिए भूमि ने वजन को बढ़ाया था। इस फिल्म में भूमि के को-स्टार आयुष्मान खुराना थे। भूमि और आयुषमान की जोड़ी दम लगा के हईसा (2015) और शुभ मंगल सावधान (2017) में दिखी। ये दोनों फिल्में सामाजिक मान्यताओं पर चोट करती थीं। दोनों एक साथ फिल्म बाला में भी नजर आएंगे। 

    भूमि पेडनेकर ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। भूमि को लेकर लगातार उनके फैंस और करीबी द्वारा बधाई मिल रही है। भूमि पेडनेकर 30 साल की हो गई हैं और इस दिन भी वे  काम करेंगी। जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री पति पत्नी और वो की एक महीने तक शूटिंग के लिए सेट पर लौट आईं हैं जो उनके जन्मदिन से ही शुरू हो रही है। भूमि हमेशा अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाती आईं हैं। लेकिन इस बार वे शूटिंग शुरू करते हुए अपना जन्मदिन मनाने जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक फिल्म में अपने सह-कलाकारों कार्तिक आर्यन जो उनके पति की भूमिका निभा रहे हैं और अनन्या के साथ भूमि को भी लखनऊ लौटना पड़ा। जानकारी के मुताबिक लखनऊ में उनके परिजनों ने भूमि का जन्मदिन मनाया है। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Couldn’t have had a better start to the day as I grow a year older...with work and the ones I love ❤️ Thank you already for all the birthday love 😘 @sumitrapednekar @samikshapednekar #swapnil #upi

    A post shared by Bhumi Pednekar (@bhumipednekar) on

    भूमि फिल्मों में अपने किरदार को लेकर भी एक्सपेरिमेंट करती आई हैं। पिछली फिल्म की बात करें तो वे सोनचिड़िया में अहम किरदार निभाती नजर आईं थीं। ये फिल्म मान सिंह के गैंग की कहानी उन्हीं बीहड़ों की थी जहां कई कुख्यात डकैतों का इतिहास रहा। सुशांत और भूमि इस फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। फिल्म में भूमि पेडनेकर की भूमिका बहुत ही दमदार थी लेकिन शुरू में उन्हें प्रताड़ित महिला के रूप में दिखाया गया, जो बाद में बंदूक उठा लेती है। 

    आने वाली फिल्म की बात करें तो भूमि फिल्म ‘सांड की आंख’ में नजर आएंगी। ये कहानी दो दादियों की असल जिंदगी पर आधारित है, जिनके नाम चंद्रो और प्रकाशी तोमर है। तापसी और भूमि के लुक की वजह से ये फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। हालांकि इसके रिलीज होने में अभी कफी वक्त है। फिल्म दिवाली के मौक पर 25 अक्टूबर 2019 में रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर तुषार हीरानंनदानी और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप हैं। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    It’s here! 😊 #SaandKiAankh (Full teaser link in bio) @shooterdadiofficial @shooterdadi @taapsee #PrakashJha @itsvineetsingh @tusharhiranandani @anuragkashyap10 @sarkarshibasish @nidhiparmarhira @reliance.entertainment @zeemusiccompany @pvrpictures @rohitrchaturvedi @sudhakaryakkanti @vishalmishraofficial

    A post shared by Bhumi Pednekar (@bhumipednekar) on