नए साल में प्यार की 2 नई कहानियां: फ़रहान- शिबानी और सुष्मिता-रोहमन पर नज़र
2019 में बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों कुछ सितारों के अफेयर की खूब चर्चा है। यह सितारे कौन हैं और किसके साथ इनका अफेयर चल रहा है जानिए इस खबर में -
मुंबई। 2019 की शुरुआत हो चुकी है। बॉलीवुड के गलियारों में जहां एक तरफ नई फिल्मों की रिलीज को लेकर चर्चा है तो बी टाउन में कुछ प्यार की कहानियों की भी चर्चा हो रही है तो पहले ही पनपी थी। कुछ कपल्स अब खुलकर सबके सामने कई मौकों पर सामने आ रहे हैं और लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेता फरहान अख्तर व शिबानी दांडेकर और प्रसिद्ध अभिनेत्री सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल की। तो आइए आपको बताते हैं इन दोनों की तस्वीरों से साथ अभी तक की पूरी कहानी।
सबसे पहले बात करते हैं फरहान और शिबानी की। फरहान इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड सिंगर व एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। क्योंकि हाल ही में एक तस्वीर सामने आई जिसमें फरहान और शिबानी एक बार फिर साथ नजर आ रहे थे। फरहान और शिबानी कई मौकों पर साथ भी नजर आए जिसके बाद यह खबरें आई कि फरहान शिबानी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके चलते फरहान और शिबानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। यह तस्वीर जो नीचे देख रहे हैं इसे खुद शिबानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।
आपको बता दें कि, इन खबरों के बीच यह कहा जा रहा है कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि, दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फरहान और शिबानी को हाल ही में रितेश सिधवानी की क्रिसमस पार्टी में भी साथ देखा गया था। नीचे तस्वीर में फरहान और शिबानी को साथ देखा जा सकता है।
फरहान अख्तर ने भी कई बार इंस्टाग्राम पर शिबानी के साथ तस्वीर को शेयर किया है। फरहान और शिबानी ने नए साल का जश्न भी साथ ही मनाया था। साथ ही मुंबई में दीपिका और रणवीर सिंह के वेडिंग रिसेप्शन में भी दोनों साथ नजर आए थे। जिस प्रकार दोनों को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं तो यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों इस रिश्ते को आगे ले जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: आलिया तब बस इतनी सी थीं, जब हुई थी रणबीर कपूर से पहली मुलाकात
अब बात करते हैं मिस यूनिवर्स रह चुकी मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन की। सुष्मिता सेन इन दिनों अपने ब्वाॅयफ्रेंड रोहमन शॉल को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। खबराें की मानें तो सुष्मिता रोहमन शॉल के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। रोहमन संग सुष्मिता की केमिस्ट्री काफी अच्छी है। ये दोनों अक्सर ही खास माैकों पर साथ देखे जाते हैं। हाल ही में सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को साझा किया था जिसमें रोहमन भी नजर आ रहे थे।
यह भी पढ़ें: जाह्नवी की डेटिंग पर पाबंदी, मम्मी श्रीदेवी का था फरमान, बेटी अब तक हैरान
सुष्मिता बाहुबली डायरक्टेर एस एस राजामौली के बेटे कार्तिकेय की शादी अटेंड करने जयपुर पहुंचीं थी। यहां भी उनके साथ रोहमन माैजूद थे। दोनों काफी मस्ती भी कर रहे थे। खास बात तो यह खुद सुष्मिता ने रोहमन के साथ का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
सुष्मिता ने हाल ही में कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं जिसमें इन दोनों की बॉन्डिंग को देखा जा सकता है।
इस वीडियो को सुष्मिता ने 4 जनवरी को शेयर किया है। इसके साथ सुष्मिता ने रोहमन शॉल को बर्थडे की शुभकामनाएं भी दी हैं।