Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सलमान ख़ान की ये हिट हीरोइन रातों रात बन गयी थी स्टार, 50 की उम्र में दिखती हैं ग्लैमरस

    By Hirendra JEdited By:
    Updated: Mon, 25 Feb 2019 10:48 AM (IST)

    ग्लैमरस भाग्यश्री जिनकी परवरिश एक शाही परिवार में हुई है आज भी वो एक शाही ज़िंदगी जी रही हैं। भाग्यश्री सलमान ख़ान Salman Khan को उनकी फ़िल्म ‘मैंने प्या ...और पढ़ें

    Hero Image
    सलमान ख़ान की ये हिट हीरोइन रातों रात बन गयी थी स्टार, 50 की उम्र में दिखती हैं ग्लैमरस

    मुंबई। 23 फरवरी यानी सलमान ख़ान Salman Khan की हिट हीरोइन भाग्यश्री Bhagyashree का जन्मदिन। इस साल भाग्यश्री अपना 50 वां Bhagyashree Birthday बर्थडे मनायेंगी। हाल ही में जब राजश्री प्रोडक्शन Rajshri Productions के सर्वेसर्वा राजकुमार बड़जात्या Rajkumar Barjatya का निधन हुआ तो उस दौरान शोक मनाने वो भी पहुंची थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन, उन्होंने अपने आप को जिस तरह से फिट रखा हुआ है, यह काबिले तारीफ है। भाग्यश्री को उनकी फ़िल्म ‘मैंने प्यार किया’ से एक बड़ी पहचान मिली थी। साल 1989 में आई इस फ़िल्म में भाग्यश्री के हीरो सलमान ख़ान थे। ‘मैंने प्यार किया’ आज से लगभग 30 साल पहले आई थी और इन वर्षों में काफी कुछ बदल गया। लेकिन, भाग्यश्री की लेटेस्ट तस्वीरों को देखें तो उनकी खूबसूरती और उनका ग्लैमरस आज भी कायम है।

    इन तस्वीरों में आप उनके चेहरे की चमक देखकर उनकी उम्र का अंदाज़ा भी नहीं लगा पायेंगे। 50 साल की उम्र में भी भाग्यश्री बॉलीवुड की तमाम अभिनेत्रियों की खूबसूरती को टक्कर दे रही हैं। इन दिनों भाग्यश्री अपने परिवार को प्राथमिकता दे रही हैं। सौम्य और शांत नेचर वाली भाग्यश्री के दो प्यारे बच्चे हैं। 24 साल का बेटा अभिमन्यु और 22 साल की बेटी अवन्तिका। अब उनके बेटे की भी बॉलीवुड डेब्यू की ख़बरें आने लगी हैं। लेकिन, भाग्य श्री को देख कर आप इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि वो दो बालिग बच्चों की मां हैं।

    वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और वो लगातार वहां तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बता दें कि मैंने प्यार किया’ के लिए फ़िल्मफेयर से बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड पाने वाली भाग्यश्री ने फ़िल्म रिलीज़ होने के अगले साल ही यानी 1990 में हिमालय दासानी से शादी कर ली थी। इस तस्वीर में आप उन दोनों को देख सकते हैं! शादी के 30 साल बाद भी दोनों में बेहद प्यार है।

    बताते चलें कि भाग्यश्री ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1987 में टीवी पर प्रसारित अमोल पालेकर की ‘कच्ची धूप’ से की थी। लेकिन, उनकी पहचान ‘मैंने प्यार किया’ की अभिनेत्री के रूप में ही है। मैंने प्यार किया की यह सुमन एक ही रात में घर-घर में पॉपुलर हो गयीं थीं। उस समय भाग्यश्री महज 20 साल की थीं। वहां से उनका करियर बुलंदी को छू सकता था। लेकिन, शादी के बाद उनके करियर का उस तरह से ग्रोथ नहीं हो पाया जो हो सकता था! बहरहाल, इन लेटेस्ट तस्वीरों में आप भाग्यश्री को देख कर आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि वो अपने जीवन में बेहद खुश हैं!

    गौरतलब है कि शादी के बाद भाग्यश्री की ‘कैद में है बुलबुल’,’त्यागी’,’पायल’ और ‘घर आया मेरा परदेसी’ जैसी कुछ फ़िल्में प्रदर्शित ज़रूर हुईं लेकिन ये फ़िल्में कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पायीं। इन फ़िल्मों की नाकामयाबी के बाद भाग्यश्री ने फ़िल्मों में काम करना बंद ही कर दिया। हालांकि, साल 2001 में प्रदर्शित फ़िल्म 'हेल्लो गर्ल्स' के जरिये भाग्यश्री ने एक बार फिर से बॉलीवुड में कमबैक की कोशिश की लेकिन उन्हें सक्सेस नहीं मिली। सोशल मीडिया पर भाग्यश्री बेहद सक्रिय रहती हैं। उन्होंने अपने परिचय में लिखा है- अभिनेत्री, फिटनेस एडिक्टेड, आहारविज्ञ (Nutritionist) आदि। फिटनेस एडिक्टेड से उनका मतलब है कि अपने फिटनेस के लिए वो काफी समर्पित हैं। वो अक्सर अपने वर्कआउट के वीडियोज़ और तस्वीरें इन्स्टा पर शेयर करती रहती हैं।

    आपको बता दें कि 2014-2015 में भाग्यश्री छोटे पर्दे के सीरियल 'लौट आओ त्रिशा' में भी दिखीं थीं। यह सीरियल काफी लोकप्रिय रहा। इसके अलावा वह 2009 में 'झलक दिखला जा' में बतौर प्रतियोगी नज़र आ चुकी हैं। बहरहाल, ग्लैमरस भाग्यश्री जिनकी परवरिश एक शाही परिवार में हुई है आज भी वो एक शाही ज़िंदगी जी रही हैं।

    यह भी पढ़ें: तलाक के बाद टूटी नहीं मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर समेत ये हीरोइनें भी हैं मिसाल, देखें तस्वीरें