400 करोड़ी Hanuman Ansh की सफलता पर बॉलीवुड की चुप्पी पर फूटा डायरेक्टर का गुस्सा, बोले- 'हमारी फिल्म छोटी...'
Hanuman Ansh के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने नीम करोली बाबा पर बेस्ड फिल्म की सफलता पर बॉलीवुड की चुप्पी को लेकर सवाल उठाया है।

बॉलीवुड की चुप्पी पर बरसे विशाल चतुर्वेदी। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 400 करोड़
2 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी डिवोशनल फिल्म
नीम करोली बाबा पर आधारित है विशाल की हनुमान अंश
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब कोई डेब्यूटेंट डायरेक्टर, प्रोड्यूसर या फिर डेब्यूटेंट एक्टर्स कोई फिल्म बनाते हैं और वो भी छोटे बजट की तो उनकी चर्चा ज्यादातर कम ही होती है और कई बार वे बॉक्स ऑफिस पर औंधें मुंह भी गिर जाते हैं। मगर हनुमान अंश (Hanuman Ansh) इस साल की सबसे सरप्राइजिंग सक्सेसफुल फिल्म रही।
हनुमान अंश, नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) पर आधारित बायोग्राफिल फिल्म है जिसे डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) ने डायरेक्ट किया था और नीम करोली बाबा के किरदार में शोभिनव सत्या नजर आए थे।
हनुमान अंश की कमाई
हनुमान अंश एक सरप्राइजिंग हिट इसलिए कही जा रही है, क्योंकि शुरू के 15 दिनों में न तो फिल्म का बज था और न ही कमाई। मगर उसके बाद टॉक्सिक, बंटवारा 1947 और आवारापन 2 जैसी फिल्मों के बीच पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने हनुमान अंश की किस्मत चमका दी। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 400 करोड़ रुपये कमा लिए।

बॉलीवुड की चुप्पी पर बोले डायरेक्टर
हनुमान अंश की सफलता का डंका यूं तो पूरे देश-दुनिया में बजा, लेकिन हैरानगी की बात रही कि कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज चुप रहे। चुनिंदा सेलिब्रिटीज को छोड़कर किसी ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ नहीं की। अब फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।
स्क्रीन के साथ बातचीत में विशाल चतुर्वेदी ने कहा-
एक बड़ी फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के बाद मैंने कई ऑफिशियल स्टेटमेंट्स देखें, लेकिन क्योंकि हमारी फिल्म छोटी थी और फर्स्ट डायरेक्टर की बनी हुई थी, इसलिए मैंने किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस या फिर किसी का कोई स्टेटमेंट नहीं देखा। यह बहुत हैरान करने वाली बात थी।
इन सेलेब्स ने की थी तारीफ
विशाल चतुर्वेदी ने उन सेलिब्रिटीज का भी जिक्र किया जिन्होंने हनुमान अंश की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "लेकिन जब लोग मुझसे मिलते हैं तो वे फिल्म के बारे में बहुत कुछ कहते हैं। कुछ बड़े दिल वाले लोग ही ऐसे हैं जिन्होंने खुलकर इसकी तारीफ की है, जिनमें वरुण धवन, वीरेंद्र सहवाग और कई अन्य लोग शामिल हैं। किसी भी बड़े स्टूडियो या स्थापित प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म की सफलता को लेकर कोई पत्र या बयान नहीं दिया।"
हनुमान अंश से थोड़ा मिथक
विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने हनुमान अंश से वो मिथक तोड़ा है जिसमें कहा जाता है कि फिल्म तभी सफल होती है जब उसमें कोई बड़ा स्टार, बड़ी प्रोडक्शन कंपनी या फिर बड़ा बजट हो। बकौल डायरेक्टर, "यह धारणा टूट गई है कि कोई फिल्म तभी सफल हो सकती है जब उसमें कोई बड़ा स्टार हो, बड़ा बजट हो या कोई बड़ा स्टूडियो शामिल हो। सिनेमा आम लोगों का माध्यम है। दर्शक फिल्म देखते हैं और तय करते हैं कि वह अच्छी है या नहीं, जबकि पहले आलोचक और सोशल मीडिया ही लोगों को यह बताते थे कि फिल्म कैसी है।"
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।