'अगर विदेश में ये मुद्दा उठाते...', 370 रुपये की बिरयानी विवाद के बीच Vir Das का वुमन सेफ्टी पर पोस्ट वायरल
अभिनेता और कॉमेडियन वीर दास (Vir Das) ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चल रहे मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

वीर दास ने महिलाओं की सुरक्षा पर की बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
वीर दास का लेटेस्ट पोस्ट हुआ वायरल
महिलाओं की सुरक्षा पर बोले वीर दास
370 रुपये की बिरयानी विवाद गरमाया
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों प्रणित मोरे (Pranit More) के शो में हुए 370 रुपये की बिरयानी विवाद को लेकर इंटरनेट पर खूब तनातनी है। महिलाओं की सुरक्षा पर चर्चाएं हो रही है। इस बीच वीर दास ने एक पोस्ट के जरिए तंज कसा है।
मशहूर अभिनेता और स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास (Vir Das) गंभीर मुद्दों पर भी इशारों-इशारों में अपनी राय देने के लिए जाने जाते हैं। पहले उन्होंने समय रैन के इंडियाज गॉट लैटेंट शो के विवाद पर रिएक्ट किया था और अब 370 रुपये की बिरयानी विवाद पर रिएक्शन दिया है।
महिलाओं की सुरक्षा पर बोले वीर दास
वीर दास ने 370 रुपये की बिरयानी विवाद (370 Rupees Biryani Controversy) के बीच इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चल रहे मुद्दे पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है, "दोस्तों मेनस्ट्रीम मीडिया महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सच में बहुत चिंतित है।"
वीर दास ने आगे कहा, "वे चाहते हैं कि आप भी इस बारे में सोचें लेकिन अगर आप विदेश में इस मुद्दे को उठाते हैं तो उन्हें चिंता होने लगती है कि आप देश-विरोधी हैं। इसलिए याद रखें, वे उम्मीद करते हैं कि कॉमेडी के जरिए महिलाओं के लिए मौजूद खतरों पर बात की जाए लेकिन सिर्फ देश के अंदर।"
यह भी पढ़ें- 370 रुपए के बिरयानी विवाद पर फूटा Rashami Desai का गुस्सा, Pranit More को लगाई फटकार; बोलीं- 'उसका शो तो बंद...'
क्या है 370 रुपये की बिरयानी विवाद?
प्रणित मोरे के स्टैंड-अप शो में एक शख्स ने 370 रुपये की बिरयानी को लेकर एक कहानी सुनाई थी, जिसमें उसने एक लड़की के लिए आपत्तिजनक बात की थी। प्रणित ने इस कंटेंट को अपने यूट्यूब पर रखा और बवाल मच गया। उनके माफी मांगने के बावजूद भी उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो जिस शख्स ने यह कहानी सुनाई, उसे नौकरी से निकाल दिया गया।
