'देखो बंगाल में क्या हो गया?', BJP की जीत के बीच वायरल हुआ Vir Das का पोस्ट, कहा- 'मैं बंगाली नहीं...'
एक्टर वीर दास (Vir Das) का पश्चिम बंगाल को लेकर एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने बताया कि लोग उन्हें ट्रोल करते हैं।

वीर दास ने पश्चिम बंगाल को लेकर किया पोस्ट। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर अभिनेता वीर दास (Vir Das) ने पश्चिम बंगाल के इलेक्शन रिजल्ट (West Bengal Election Result) के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया।
4 मई 2026 को पश्चिम बंगाल के चुनाव का परिणाम आ गया। सुबह से ही चुनाव परिणाम को लेकर चर्चा हो रही थी और सुबह-सुबह वीर दास ने एक पोस्ट जारी किया जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया।
वीर दास ने बंगाली होने पर किया रिएक्ट
दरअसल, वीर दास के सरनेम को लेकर कई लोगों को लगता था कि वह बंगाली हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल में कुछ भी होता तो उनसे टैग करके सवाल किया जाता, साथ ही ट्रोलिंग भी की जाती। अब वीर दास ने एक्स हैंडल पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है।
रिजल्ट से पहले दूर किया लोगों का वहम
वीर दास ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किए गए ट्वीट में लिखा, "तो आम तौर पर जब भी बंगाल में कुछ होता है तो कुछ 'फेसलेस' लोग (हां यह एक शब्द है) मुझे टैग करके कहते हैं, 'देखो तुम्हारे बंगाल में क्या हो गया भाई।" आज का दिन शुरू होने से पहले ही मैं यह बात साफ कर देना चाहता हूं। मेरा नाम 'दास' है लेकिन असल में मैं बंगाली नहीं हूं। मैं आधा UP का और आधा बिहारी हूं। गुड लक।"
So, Typically when anything happens in Bengal I get tagged by a bunch of facelesses (that’s a word) saying “Look what happened in your Bengal bro”. Just putting it out there before today unfolds. My name is Das, but I’m actually not Bengali. I’m half UP half Bihari. Good luck 👍
— Vir Das (@thevirdas) May 4, 2026
बता दें कि पश्चिम बंगाल में आज चुनाव का परिणाम आया और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 206 सीटों के साथ बहुमत से जीत हासिल की है। चुनाव के परिणाम से पहले ही वीर दास ने पोस्ट शेयर कर खुद को सोशल मीडिया के गॉसिप से दूर कर लिया।
यह भी पढ़ें- Delhi Belly के बाद 10 साल नहीं हुई वीर दास और Aamir Khan के बीच बातचीत, एक फोन कॉल ने बदल दिया सबकुछ
वीर दास की फिल्में
कॉमेडियन और एक्टर वीर दास हिंदी फिल्मों में एक्टिव हैं। उन्होंने बदमाश कंपनी, डेल्ही बेली और गो गोआ गोन जैसी फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार अभिनेता को आमिर खान की फिल्म हैप्पी पटेल में मुख्य भूमिका में देखा गया था।
