Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फाल्गुनी पाठक के गरबा नाइट प्रोग्राम में छाए Vikrant Massey, राशि खन्ना के साथ किया जबरदस्त डांस, तस्वीरें वायरल

    Updated: Sat, 05 Oct 2024 11:40 AM (IST)

    नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। इस खास फेस्टिवल की धूम फाल्गुनी पाठक (Falguni Pathak) के गानों के बिना अधूरी मानी जाती है। हर साल की तरह इस साल भी फाल्गुनी पाठक ने अपनी आवाज में नवरात्रि के गीतों से गरबा नाइट आयोजन में धूम मचा दी। इस इवेंट को और खास बनाया द साबरमती रिपोर्ट स्टार्स विक्रांत मैसी और राशि खन्ना ने।

    Hero Image
    फाल्गुनी पाठक गरबा नाइट में विक्रांत मैसी और राशि खन्ना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'गरबा क्वीन' फाल्गुनी पाठक (Falguni Pathak) के 90 के दशक में रिलीज हुए गाने आज भी फेमस हैं। फिल्मी दुनिया में धूम मचाने के बाद उन्होंने नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग्स गाने भी शुरू कर दिए। हर साल नवरात्रि पर गरबा नाइट का आयोजन किया जाता है, जहां फाल्गुनी की मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज में गाने सुनने को मिलते हैं। इस बार भी फाल्गुनी के गरबा इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें विक्रांत मैसी और राशि खन्ना भी शामिल हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) अपनी कमाल की अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। '12वीं फेल' के बाद उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग बनी है। अब वह 'द साबरमती रिपोर्ट' में नजर आएंगे, जिसमें गोधरा ट्रेन जलने की कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म अगले महीने रिलीज होगी। ऐसे में अपनी को-स्टार राशि खन्ना के साथ विक्रांत ने इस इवेंट में शामिल होकर चार चांद लगा दिए। 

    विक्रांत-राशि ने खेला गरबा

    फाल्गुनी पाठक के गरबा नाइट में विक्रांत मैसी और राशि खन्ना ने गरबा डांस कर ढेर सारी मस्ती की। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें दोनों इस इवेंट को एन्जॉय करते देखे जा सकते हैं। इस दौरान जहां विक्रांत ने पीच कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था, वहीं राशि खन्ना लाल रंग के आउटफिट में नजर आईं।

    विक्रांत-राशि ने किए माता के दर्शन

    गरबा खेलने से पहले विक्रांत और राशि ने माता के दर्शन किए। दोनों ने लाल और पीले रंग की माता की चुनरी पहनी और उनका आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान नमस्ते करते हुए दोनों ने कैमरे के सामने पोज भी दिया।

    फैंस के साथ दिया पोज

    गरबा डांस करने के बाद मौका मिलते ही विक्रांत और राशि ने फैंस के साथ सेल्फी भी ली। इवेंट में काफी भीड़ थी। विक्रांत और राशि ने स्टेज पर से ही फैंस के साथ सेल्फी क्लिक की। 

    इस दिन रिलीज होगी 'द साबरमती रिपोर्ट'

    हाल ही में विक्रांत मैसी की 'सेक्टर 36' रिलीज हुई, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। विक्रांत को अपने रोल के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं। वहीं, अब वह 'द साबरमती रिपोर्ट में नजर आएंगे', जो कि 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें: KKK 14 के सेमी फाइनल में पहुंचीं सुमोना चक्रवर्ती को Vikrant Massey ने कही ऐसी बात, सबके सामने हुईं शर्मिंदा!