विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डांस फिल्म करने के लिए बेकरार हैं विक्रांत मेस्सी, डांसिग में बबलू पंडित ने हासिल की है महारत

By Vaishali ChandraEdited By:
Published: Sat, 19 Feb 2022 01:35 PM (IST)

विक्रांत मेस्सी एक डांस फिल्म में काम करना चाह रहे हैं। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने डांस की ट्रेनिंग ...और पढ़ें

Vikrant Massey social media account, Instagram image
Vikrant Massey social media account, Instagram image

मुंबई, जेएनएन। करीब डेढ़ दशक से अभिनय में सक्रिय अभिनेता विक्रांत मेस्सी को उनकी फिल्मों 'हसीन दिलरुबा' और 'छपाक' के लिए सराहना मिली है। उनकी आगामी फिल्म 'लव हास्टल' होगी। इसमें वह एक अलग लुक में नजर आएंगे।

विक्रांत मेस्सी एक डांस फिल्म भी करना चाह रहे हैं। फिल्मों में आने से पहले विक्रांत ने डांस की ट्रेनिंग भी ली है। वह एक प्रशिक्षित डांसर हैं, लेकिन उन्हें अब तक फिल्मों में डांस करने के मौके कम ही मिले हैं। हालांकि फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' और ''दिल धड़कने दो' में विक्रांत को कुछ गानों में डांस करने का मौका मिला था। एक इंटरव्यू के दौरान विक्रांत कहते हैं कि 'मैं काफी वक्त से डांस फिल्में करना चाह रहा हूं। कुछ दिन पहले ही मुझसे कोई कह रहा था कि डांसर के तौर पर आपने अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन इतने लंबे समय से एक्टिंग ही कर रहे हो, डांस कब करोगे।''

विक्रांत आगे कहते हैं कि, ''जब मैंने सान्या मल्होत्रा का इंस्टाग्राम रील देखा था, जिसमें वह पुष्पा फिल्म के गाने पर डांस कर रही थीं, तब मैंने सोचा कि एक डांस फिल्म सान्या के साथ तो बनती ही है। हालांकि हमारी आगामी फिल्म 'लव हास्टल' डांस के बारे में बिल्कुल नहीं है।''

फिल्म लव हास्टल के निर्माता शाहरुख खान हैं। शाहरुख से अपनी मुलाकात को लेकर विक्रांत कहते हैं कि ''उनसे मेरी मुलाकात अभी तक नहीं हुई है। एक बार मैंने उन्हें फिल्मालया स्टूडियों में सामने से जाते हुए देखा था। उस समय शायद वह वहां देवदास की शूटिंग कर रहे थे और मैं एक टीवी शो के लिए वहां था।''

विक्रांत मेस्सी ने अपने करियर की शुरूआत एक टीवी कलाकार के रूप में की थी। वह 'धर्म वीर', 'बालिका वधु', 'बाबा ऐसो वर ढूंढो' और 'कुबूल है' जैसे टीवी सीरियल में नजर आ चुके हैं। विक्रांत ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू फिल्म 'लूटेरा' से की थी। जिसमें रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिंहा लीड रोल में थें। विक्रांत फेमस वेब सीरीज 'मिर्जापुर', 'क्रिमिनल जस्टिस' और 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' में भी काम कर चुके हैं। 'मिर्जापुर' में निभाए बबलू पंडित के किरदार ने विक्रांत मेस्सी को काफी लोकप्रियता दिलाई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।