विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ये मेरे लिए अपमानजनक...'विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना संग सगाई के रूमर्स पर जताई नाराजगी, दिखाई असली अंगूठी

Published: Thu, 22 Oct 2026 09:16 AM (IST)

विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना संग अपनी सगाई की अफवाहों पर करण जौहर के शो में सफाई दी। उन्होंने बताया ...और पढ़ें

विजय ने सगाई की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी

विजय ने सगाई की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी

HighLights

  1. विजय देवरकोंडा ने सगाई की अफवाहों पर सफाई दी

  2. रश्मिका के हाथ में दिखी अंगूठी पर नाराजगी जताई

  3. एक्टर ने खुद खरीदी अंगूठियां दिखाईं

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण के सीजन 9 (Koffee With Karan) में आए थे। यहां कपल ने अपनी शादी से लेकर डेटिंग और अन्य मुद्दों पर कई सारी बातें की।

साल 2025 में उड़ी थी सगाई की अफवाह

इसी के साथ एक्टर ने इस बात पर भी सफाई दी जिसमें रश्मिका के हाथों में अंगूठी दिखाई देने पर ये अफवाह उड़ी थी कि कपल ने बहुत पहले सगाई कर ली थी। विजय ने बताया कि उन्होंने असल में रश्मिका के लिए कौन सी अंगूठियां खरीदी थीं।

Vijay (6)

एक्टर ने शादी से पहले उड़ी एक अफवाह को लेकर नाराजगी भी जताई जिसमें फैंस ने सगाई की अंगूठी को लेकर रूमर्स फैलाए थे।

अफवाहों से परेशान हो गए थे विजय

विजय ने बताया कि रश्मिका मंदाना द्वारा एक फिल्म की शूटिंग के दौरान पहनी गई अंगूठी को उनकी 'सगाई की अंगूठी' बताया गया था। उन्होंने कहा कि इस तरह की अटकलें काफी परेशान करने वाली थीं और उन्होंने रश्मिका से कहा कि वो वह ज्वेलरी दिखाएं जो उन्होंने उनके लिए चुनी थी।

विजय ने कहा,'मुझे इस बात से बहुत चिढ़ हुई कि लोगों ने रश्मिका के हाथ में देखी गई एक अंगूठी को 'सगाई की अंगूठी' बता दिया। मैं आम तौर पर ऐसी बातों से परेशान नहीं होता, लेकिन अगर लोगों को लगता है कि मैं ऐसी अंगूठी खरीदूंगा, तो यह मेरे लिए अपमानजनक है।'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

 

एक्टर ने अपनी रियल इंगेजमेंट रिंग दिखाते हुए कहा कि ये रही वो अंगूठियां।

क्या वाकई रश्मिका ने गुपचुप की थी सगाई?

जब रश्मिका ने अंगूठियां दिखाईं, तो विजय ने अपनी पसंद के बारे में बताया। उन्होंने कहा,'ये वो अंगूठियां हैं जो मैंने उनके लिए ली हैं, क्योंकि यह मेरा स्टाइल है।' बता दें कि अक्टूबर 2025 में रश्मिका मंदाना ने अपने पेट डॉगी के साथ एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उनके हाथों में एक अंगूठी दिखाई दे रही है। फैंस ने इसे सगाई वाली अंगूठी बताया था। तब ऐसी अफवाह उड़ी थी कि एक्ट्रेस ने गुपचुप सगाई कर ली है।

यह भी पढ़ें- पहले दिन Ranabaali का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, Jailer 2 की नाक के नीचे उड़ाया मोटा पैसा; बॉलीवुड मूवीज पर भी भारी

यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna ने ली 400 परिवारों की जिम्मेदारी, रणबाली की 'जयम्मा' का ये नेक कदम जीत लेगा दिल