विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rashmika Mandanna ने ली 400 परिवारों की जिम्मेदारी, रणबाली की 'जयम्मा' का ये नेक कदम जीत लेगा दिल

Published: Wed, 14 Oct 2026 03:47 PM (IST)

रश्मिका मंदाना ने रणबाली की रिलीज से पहले 400 परिवार की जिम्मेदारी उठाई है। किस बात से प्रेरित होकर एक्ट्रेस ने ये बड़ा कदम उठाया उन्होंने इसका जिक्र भी किया।

रश्मिका मंदाना संभालेंगी 400 लोगों का परिवार/फोटो-इंस्टाग्राम

रश्मिका मंदाना संभालेंगी 400 लोगों का परिवार/फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रश्मिका मंदाना ने रणबाली की रिलीज से पहले एडॉप्ट किए 400 परिवार

  2. 400 परिवार को इतने महीने का राशन मुहैया करवाएंगी रश्मिका

  3. जयम्मा के किरदार ने नेक काम के लिए किया प्रेरित

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) शादी के बाद पहली बार फिल्म रणबाली में नजर आने वाले हैं। फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में रश्मिका 'जयम्मा' का मजबूत किरदार निभाने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि इस किरदार ने और भारत के सबसे काले अध्यायों में से एक फिल्म ने उन्हें काफी इंस्पायर किया है।

रणबाली में जयम्मा के किरदार से रश्मिका मंदाना इतनी इंस्पायर हुईं कि उन्होंने रियल में 400 परिवार की जिम्मेदारी उठाई। एक्ट्रेस का यह कदम जरूरतमंद परिवारों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक बड़ी पहल है।

इतने महीने 400 परिवारों का ध्यान रखेंगी रश्मिका

रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह वैसे इन चीजों को निजी रखना ही पसंद करती हैं, लेकिन वह लोगों के साथ ये जानकारी इसलिए शेयर कर रही हैं, क्योंकि वह चाहती हैं कि जैसे वो रणबाली में अपने जयम्मा के किरदार से इंस्पायर हुई हैं, ठीक वैसे ही लोग भी इससे प्रेरित हों।

टएक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्रान पर लिखा, " मैंने 400 परिवारों को गोद लिया है।मैं तीन महीनों तक इन परिवारों की मदद करना चाहती हूं और आगे अगले एक साल तक इस सिलसिले को जारी रखना चाहती हूं। मुझे उम्मीद है कि इससे उन परिवारों का किराने का पैसा बचेगा और वह उससे बचत करके अपने भविष्य को बेहतक बना पाएंगे।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

'ये छोटा सा काम किसी की जिंदगी बदल सकता है'

रश्मिका मंदाना ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "आपकी एक छोटी सी की गई दया किसी की जिंदगी बदल सकती है। आपको नेक काम करने के लिए कुछ बड़ा करना ही जरूरी नहीं है। आइए हम सब एक छोटी सी पहल से शुरुआत करें। यकीन मानिए, इन चेहरों की मुस्कान मेरे लिए उन तमाम रातों के जागने, चोटों, संघर्षों, दर्द, आंसुओं और उन सभी मुश्किलों से कहीं ज्यादा कीमती है, जिनसे मुझे अपने कामकाजी वर्षों के दौरान गुजरना पड़ा है। यह अनमोल है।"

Screenshot 2026-10-14 154127

कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म रणबाली?

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म रणबाली की बात करें तो यह मूवी 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में विजय-रश्मिका के अलावा अरनोल्ड वोस्लू भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। राहुल संकृत्यान के निर्देशन में बनी मूवी को तेलुगू के साथ-साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna और विजय देवराकोंडा ने 8 सालों तक क्यों छिपाया रिश्ता? कपल ने शेयर किया 'रिलेशनशिप मंत्र'

यह भी पढ़ें- साउथ में अभी भी कायम है Dhurandhar का 'फीवर', Vijay Deverakonda ने बताया जिम में नॉन स्टॉप बजते हैं गाने