विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साउथ में अभी भी कायम है 'Dhurandhar का फीवर', Vijay Deverakonda ने बताया जिम में नॉन स्टॉप बजते हैं गाने

Published: Tue, 06 Oct 2026 10:13 AM (IST)

विजय देवरकोंडा ने बताया कि साउथ इंडियन जिम में 'धुरंधर' का संगीत अभी भी बहुत लोकप्रिय है और नॉन-स्टॉप बजता है।

विजय देवरकोंडा को पसंद है धुरंधर का म्यूजिक

विजय देवरकोंडा को पसंद है धुरंधर का म्यूजिक

HighLights

  1. विजय देवरकोंडा को पसंद है 'धुरंधर' का संगीत

  2. साउथ इंडियन के जिम में बजते हैं 'धुरंधर' के गाने

  3. विजय और रश्मिका 'रणबाली' में तीसरी बार साथ दिखेंगे

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रणबाली' (Ranabaali) में व्यस्त हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में कपल ने बताया कि उन्हें धुरंधर (Dhurandhar) का म्यूजिक कितना पसंद है।

हाल ही में हुई बातचीत के दौरान, जब उनसे पूछा गया कि साउथ में आजकल कौन से हिंदी गाने पसंद किए जा रहे हैं, तो विजय ने तुरंत 'धुरंधर' के साउंडट्रैक का जिक्र किया।

जिम में चलते हैं धुरंधर के गाने

पॉडकास्टर शुभंकर मिश्रा से बात करते हुए विजय ने कहा कि इस फिल्म के गाने दक्षिण भारत के जिम में काफी पॉपुलर हो गए हैं। विजय ने कहा कि वहां के जिम में धुरंधर के गाने नॉन स्टॉप चलते हैं।

Vijay

हालांकि जब उनसे पूछा गया कि कौन सा गाना? तो विजय तुरंत वो नाम तो याद नहीं कर पाए इसलिए उन्होंने शुभांकर से गुनगुनाने के लिए कहा। इसी बातचीत में विजय ने बताया कि वो इंडिपेंडेंट रिलीज हुए कई गानों का सुनना भी पसंद करते हैं।

रणबाली में साथ आएंगे नजर

वहीं दोनों की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो विजय और रश्मिका आने वाले समय में 'रणबाली' में साथ नजर आएंगे। ये फिल्म 16 अक्टूबर को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है।

1854 और 1878 के बीच ब्रिटिश शासन के दौर पर आधारित यह तेलुगु पीरियड ड्रामा, रायलसीमा क्षेत्र से जुड़े कुछ ऐसे किस्सों पर आधारित काल्पनिक कहानी है जिसे कम ही लोग जानते हैं। विजय इसमें मुख्य किरदार 'सिंगनामला बोब्बिली रणबाली' की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रश्मिका 'जयम्मा' का किरदार निभा रही हैं।

Vijay (2)

इस मूवी के जरिए दोनों तीसरी बार साथ में स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। शादी से पहले दोनों साथ में दो फिल्म गीत गोविंदम और डियर कॉमरेड में नजर आ चुके हैं। रानाबाली का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है।

यह भी पढ़ें- 'मैं रोने लगी थी...' 'गीता गोविंदम' के सेट पर Rashmika पर चिल्लाए थे विजय देवराकोंडा, बताया पहली मुलाकात का किस्सा

यह भी पढ़ें- Ranabaali Teaser: अंग्रेज के खिलाफ 'रणबाली' की जंग, रोंगटे खड़े करता है ट्रेलर; विजय का एक्शन दमदार